: विदाई कार्यक्रम आयोजित
Fri, Feb 17, 2023
विदाई कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बी टी आई स्कूल में कक्षा बारहवीं के कला, वाणिज्य, गणित एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने किया। इस अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों द्घारा वारहवीं के छात्रों का स्वागत गिफ्ट एवं टाइटिल प्रदान कर किया एवं स्वल्पाहार कराकर विदाई दी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि 12 वी के छात्र बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवांवित करें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने विदाई ले रहे 12 वी के छात्रो को परीक्षा में सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन अर्पणा ब्राउन एवं अंत मे आभार प्रदर्शन मनमोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमति पूजा तिवारी , आनंद दुबे बबली तोषनीवाल सहित विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे छात्रो द्घारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।
: गाडरवारा, 18 फरवरी को डमरू घाटी में लगने वाले मेला में किया गया रूट डायवर्सन
Thu, Feb 16, 2023
18 फरवरी को डमरू घाटी में लगने वाले मेला में किया गया रूट डायवर्सनगाडरवारा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिले के गाडरवारा स्थित शक्कर नदी के पास डमरू घाटी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। यातायात व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा 18 फरवरी को प्रात: 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक रूट डायवर्ट किया है।करेली/ नरसिंहपुर से गाडरवारा/ सांईखेड़ा/ पिपरिया की ओर से जाने वाली प्रायवेट वाहन व बस को नारगी से होते हुए कल्याणपुर, एनटीपीसी, गाडरवारा बायपास, सोयाबीन प्लांट गाडरवारा की ओर डायवर्ट किया जायेगा।गाडरवारा/ सांईखेड़ा/ पिपरिया से नरसिंहपुर/ करेली की ओर जाने वाले प्रायवेट वाहन व बस को सोयाबीन प्लांट गाडरवारा, गाडरवारा बायपास, एनटीपीसी, कल्याणपुर से नारगी की ओर डायवर्ट किया जायेगा।गाडरवारा से तेंदूखेड़ा की ओर जाने वाले प्रायवेट वाहन व बस को गाडरवारा से व्हाया सांईखेड़ा, उदयपुरा की ओर डायवर्ट किया जायेगा।तेंदूखेड़ा से गाडरवारा की ओर जाने वाले प्रायवेट वाहन व बस को व्हाया उदयपुरा, सांईखेड़ा से गाडरवारा की ओर डायवर्ट किया जायेगा।करेली से एनटीपीसी गाडरवारा की ओर जाने वाले अत्याधिक भारी वाहनों को व्हाया राजमार्ग, उदयपुरा, सांईखेड़ा होकर डायवर्ट किया जायेगा। एनटीपीसी गाडरवारा से करेली की ओर जाने वाले अत्याधिक भारी वाहनों को व्हाया सांईखेड़ा, उदयपुरा, राजमार्ग होकर डायवर्ट किया जावेगा। उक्त जानकारी थाना प्रभारी गाडरवारा ने दी है।
: भाजपा सरकार की झूठी विकास को उजागर करने गांव गांव जाएंगे : इंजी. साहिल सिंह राजपूत
Thu, Feb 16, 2023
भाजपा सरकार की झूठी विकास को उजागर करने गांव गांव जाएंगे : इंजी. साहिल सिंह राजपूतhttps://youtu.be/1pMXNsz-oD0गोटेगांव। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा गांव गांव निकाली जा रही विकास यात्रा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं गोटेगांव विधायक एन पी प्रजापति के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी के युवा नेता इंजी. साहिल सिंह राजपूत के नेतृत्व में गांव - गांव जाकर जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी जिसका शुभारंभ गत दिवस विधानसभा क्षेत्र के मुगली ग्राम पंचायत से हुआ। इस दौरान इंजी साहिल सिंह राजपूत ने चौपाल लगा कर ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने सिर्फ लोगों को गुमराह किया है, भाजपा यह यात्रा सिर्फ पार्टी के प्रचार के लिए निकाल रही है, हम गांव गांव तक जा कर लोगों को जागरूक करेंगे। यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार सिंह राजपूत ने कहा कि जनता परेशान है और भाजपा झूठी विकास यात्रा निकाल रही है। जनजागरण के इस कार्यक्रम में सरपंच नीलेश तिवारी, भगवानदास राय, घनश्याम तिवारी, युवा कांग्रेस गोटेगांव आशीष राय, सुमित तिवारी, शिवांश जैन, हर्षित शुक्ला सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।