Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: गौर्वधननाथजी हवेली में नंदौत्सव सम्पन्न

Aditi News Team

Fri, Sep 8, 2023
गौर्वधननाथजी हवेली में नंदौत्सव सम्पन्न गाडरवारा ।वल्लभकुल पुष्टिमार्गीय देवस्थान श्रीगौर्वधननाथजी जी की हवेली में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व के दूसरे दिन आज नंदौत्सव उत्साहित वातावरण में मनाया गया । इस दिन भगवान श्री को पालना (झूला) में बाल-लाड के लिए विभिन्न खिलौनों का उपयोग किया जाता है । फल, पंचमेवा, सिक्के व छोटे छोटे खिलौने. भक्त जनो पर बरसाये जाकर खुशी और आंनद मनोभाव प्रगट कर भक्तजन उमंग में लवलीन हो उठते हैं ।इसी क्रम में हवेली के प्रधान अर्चक श्रीनाथजी भट्ट, गिरिराज जी, मोहन जी की स्वरतान पर उपस्थित श्रृद्धालु श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और नंदौत्सव के गीत भजन संगीत के साथ का गायन करते हैं ।गायन करने वाले लोगों में योगेश मालपानी, अनिल राठी, गनेश राठी, जगमोहन मालानी, शरद मोलासरिया, राधावल्लभ काबरा, मुरली मालानी प्रशांत गोलू मालपानी,अभिषेक तोषनीवाल, के अलावा महिलाएं भी शामिल थी। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हो गया , अंत उपस्थित लोगों को श्री कृष्ण जन्म की बधाई के रुपये श्रीमती श्रीनाथ जी भट्ट मुखियनजी ने दिए ।

Tags :

जरूरी खबरें