: गो अभयारण्य संचालन समिति के सदस्य अपनी मित्र मंडली के साथ वर्षाकाल में प्रतिदिन गो अभयारण्य में गोचारण करेंगे
Sun, May 25, 2025
गो अभयारण्य संचालन समिति के सदस्य अपनी मित्र मंडली के साथ वर्षाकाल में प्रतिदिन गो अभयारण्य में गोचारण करेंगे
गो अभयारण्य में मासिक सत्संग 27 मई अमावस्या मंगलवार को
सुसनेर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित श्री कामधेनु गो अभयारण्य साल रिया संचालन मंडल की मासिक बैठक 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के राष्ट्रीय संयोजक ग्वाल संत पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य एवं गो अभयारण्य के प्रबन्ध न्यासी डॉक्टर विक्रम सिंह जी परिहार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
बैठक में विगत बैठक में लिए गए प्रस्ताव की समीक्षा की गई और आगामी माह के लिए निम्न प्रस्ताव लिए गए :-
1.गो अभ्यारण्य में खरीफ फसल की बुवाई की तैयारी करना और 800 से 1000 बीघा भूमि पर ज्वार बाजरा उत्पादन करना।
2.गो अभयारण्य में जल संरक्षण हेतु शासन एवं जनसहयोग से कूप निर्माण एवं छोटे छोटे अनिकेट एवं तालाब निर्माण कार्य करवाना तथा पुराने कुओं को बंधवाना ।
3. वर्षाकाल में गो अभयारण्य में विराजित नर गोवंश को अभ्यारण्य परिसर में अस्थाई गोष्ठ के माध्यम से वर्षाकालीन कैम्प स्थापित करना ।
4.वर्षाकाल में 2 माह अभ्यारण्य में विराजित सभी गौमाताओं को गोचारण हेतु अभ्यारण्य प्रबंध मंडल के कार्यकर्ता प्रतिदिन एक एक दिन अपने मित्र मंडली के साथ गो चारण करने का निर्णय लिया गया।
5. जनमानस में गो सेवा की भावना जागृत हो एवं किसान बैल आधारित खेती करें उसके लिए गो अभयारण्य शर्तों के साथ गोमाता एवं बैल नि:शुल्क उपलब्ध करवाएगा तथा समय समय पर गो अभ्यारण्य प्रबंधन उन गोवंश की सार संभाल हेतु भौतिक सत्यापन करेगा ।
6.गो अभयारण्य से क्षेत्र की भावी पीढ़ी जुड़े उसके लिए श्री कामधेनु गो अभयारण्य शनिदेव गोसेवा नवयुवक समिति का गठन करने का निर्णय ।
7.क्षेत्र के कक्षा 06 से 10 वीं तक के बालको का बौद्धिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आगामी 07 जून से 17 जून तक सूर्या फाउंडेशन दिल्ली के तत्वाधान में गो अभयारण्य में व्यक्तित्व विकास शिविर के आयोजन हेतु तैयारी करना ।
8.अभ्यारण्य क्षेत्र के होनहार गरीब बालकों के लिए कक्षा 01 से 08 वीं तक के बालकों के लिए नि:शुल्क श्री कामधेनु गुरुकुलम का संचालन जिसमें कक्षा 01 से 05 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अनिवासीय तथा कक्षा 06 से 08 वीं तक के बालको के लिए आवासीय गुरुकुल की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर 15 जून से गुरुकुल प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया ।
9.गो अभयारण्य विश्व पर्यटक स्थल बने उसके लिए प्रयास करना ।
10.गो अभयारण्य में क्षमता से अधिक गोवंश होने के कारण उनके आवास व्यवस्था एवं अभ्यारण्य में जल व्यवस्था के स्थाई समाधान हेतु प्रबंध संचालन समिति का प्रतिनिधि मंडल शासन से भेंट कर चर्चा करने हेतु प्रस्ताव ।
11.गो अभयारण्य में भारतीय वेदलक्षणा गोवंश का संवर्धन हो इसके लिए उत्तम नस्ल के नन्दी की व्यवस्था करना ।*गो अभयारण्य ने मासिक सत्संग 27 मई अमावस्या को*
31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के राष्ट्रीय संयोजक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती श्री कामधेनु गो अभयारण्य शनिदेव गो सेवा नवयुवक समिति द्वारा सालरिया बावड़ी पर विराजित शनिदेव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में 26 मई सोमवार को सायंकाल 07 बजे से प्रवचन करेंगे एवं 27 मई अमावस्या मंगलवार को प्रातः 11 बजे से 01 बजे तक गो अभयारण्य में होने वाले मासिक सत्संग के तहत पूज्य स्वामी गोपालानंद जी सरस्वतीं महाराज के श्रीमुख से गो अभयारण्य में गो महिमा कथा का आयोजन होगा और विक्रम सिंह जी परिहार सरखेड़ी की और से गोव्रती प्रसादी कार्यक्रम रहेगा ।
: अपरा/अचला एकादशी कल
Thu, May 22, 2025
अपरा/अचला एकादशी कल
अपरा का अर्थ है असीमित और इस व्रत को करने से सभी पापों का शमन करने में मदद मिलती है। ओडिशा में इसे जलक्रीड़ा एकादशी कहा जाता है और यह जगन्नाथ जी के सम्मान में मनाई जाती है।ऐसा माना जाता है कि पांडवों ने महाभारत युद्ध शुरू होने से पहले यह व्रत किया था और विजयी हुए थे।इसी प्रकार एक बार एक धर्मात्मा राजा महीध्वज को उसके दुष्ट छोटे भाई ने मार डाला। अप्राकृतिक मृत्यु के कारण उनकी आत्मा पीपल के पेड़ पर रह गयी। एक बार, ऋषि धौम्य उसी रास्ते पर आए और महीध्वज को राहत देने के लिए, उनके लिए अपरा एकादशी व्रत रखा। इससे महीध्वज को मोक्ष प्राप्त हुआ और तब से, असीमित लाभ प्राप्त करने के लिए यह व्रत मनाया जाता है।
: गाडरवारा"मैजिकल लाइफ पैटर्निंग टेक्निक"* प्रशिक्षण आयोजित
Sun, May 18, 2025
गाडरवारा
"
मैजिकल लाइफ पैटर्निंग टेक्निक"* प्रशिक्षण आयोजित
गाडरवारा।विगत दिवस गायत्री शक्तिपीठ गाडरवारा पर लाइफ चेंजिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत गायत्री परिवार द्वारा मैजिक लाइफ पैटर्निग टेक्निक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।एक दिवसीय प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर लखनादौन से आ प्रीतम सिंह पटेल द्वारा नकारात्मकता को डिलीट करने एवं सकारात्मकता को एक्टिव करने की माइंड कमांड प्रोसेस की प्रक्रिया को सहभागियों सहित करके दिखाया गया। साथही प्रक्रिया के अभ्यास से आर्थिक, सामाजिक तथा नैतिक आध्यात्म सहित सभी क्षेत्रों में उपलब्धि मिलने, निरोगता, बुद्धि तीव्रता के लिए कारगर बताया।सर्वप्रथम मां गायत्री पूजन के साथ तहसील समन्वयक राजेश कौरव, विनोद श्रीवास्तव द्वारा मास्टर ट्रेनर तथा सभी उपस्थित सहभागियों का तिलक पुष्पहार से स्वागत किया, ड्रॉ राजेन्द्र दुबे द्वारा प्रशिक्षण माड्यूल पर चर्चा की गई तत्पश्चात पूर्ण शांत वातावरण में प्रशिक्षण संचालित किया गया।प्रशिक्षक पटेल ने बताया कि मैजिकल लाइफ पैटर्निंग के अद्भुत सफर से जीवन में सुख शांति समृद्धि सभी कुछ पाया जा सकता है।यह कोई कल्पना नहीं, साधारण तकनीक नहीं, बल्कि एक विज्ञान और मनोविज्ञान पर आधारित माइंड कमांड प्रक्रिया है — जो आपके विचारों, भावनाओं और आदतों के सकारात्मक पक्ष को मजबूती प्रदान करती है, जीवन को यूनिवर्सल ऊर्जा कनेक्टिविटी प्रदान करती है। पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी द्वारा लिखित साहित्य से, तथा शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित जीवन जीने की कला प्रोग्राम से विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित हैल्थ, वैल्थ, रिलेशन, ग्रोथ, सक्सेस के नये पैटर्न डेवलपमेंट के इस प्रोग्राम में शिक्षक मुन्नी लाल वर्मा, पुरुषोत्तम पटेल, मूलचंद शर्मा, शिक्षक नागेन्द्र त्रिपाठी, मधुसूदन पटेल आशीष सक्सेना राहुल सोनी, गोविन्द कौरव,भाव सिंह वर्मा, रमाकांत गुप्ता, गोपाल साहू, अखिलेश साहू, राजेन्द्र साहू, राजेश कौरव,विनोद श्रीवास्तव के अलावा श्रीमती पुष्पा वर्मा,किरण विश्नोई ने भाग लिया। साथही अनेकों भाई बहन दर्शक दीर्घा से सहभागिता करते रहे।। श्री राजेश कौरव ने बताया कि इसके पूर्व सालेचौका, बसुरिया, मारेगांव तथा अमाडा में एक एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हो किये गये, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता प्रदान की।