Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: कुण्डलपुर में भगवान श्री धर्मनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया,निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

Aditi News Team

Fri, May 30, 2025
रिपोर्टर जय कुमार जैन  कुण्डलपुर में भगवान श्री धर्मनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया,निर्वाण लाडू चढ़ाया गया सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के पन्द्रहवें तीर्थंकर भगवान श्री धर्मनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धीकलश करने का सौभाग्य पवन नितिन जैन गढ़मुक्तेश्वर हापुड़, प्रियंक सुकुमार विराट जैन बिलासपुर, अच्युत प्रतीक जैन धमतरी, अशोक आदेश भवानी मंडी, आर्यन राजेश संभाजीनगर, दुलीचंद राजेश सौरभ जैन पाटन, रोशन राजेश सुभाष आरोन ,दीपक दिनेश बड़कुल पटेरा, देवेंद्र अमित मुजफ्फरनगर को प्राप्त हुआ। निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य अमित आर्नेश अतिशय जैन जबलपुर को प्राप्त हुआ। सायंकाल भक्तामर दीपअर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

Tags :

जरूरी खबरें