: श्री शर्मा ने योग दिवस को लेकर चर्चा की
Sat, Jun 3, 2023
श्री शर्मा ने योग दिवस को लेकर चर्चा कीनरसिंहपुर मध्य प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा जी का आगमन नरसिंहपुर होने पर स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया l स्वागत के पश्चात योग आयोग के अध्यक्ष श्री शर्मा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में प्रकाश डालते हुए योग शिक्षक सहयोग शिक्षक के संबंध में भी बताया l पंतजलि योग समिति के प्रभारी श्रीमती पुष्पांजलि शर्मा ने भी योग कक्षाओं के समन्वय संबंध में भी बताया l पंतजलि योग समिति जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद झारिया, उपाध्यक्ष ओंकार सिंह पटेल , सचिव एसके चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष हरि ओम ममार ,संयुक्त सचिव हरगोविंद शर्मा , राघवेंद्र आर्य, श्रीमती भारती कौरव, इंदु श्री ,प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष नेमा, जिला मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी ,आदि उपस्थित रहे श्री शर्मा नरसिंहपुर से भोपाल जाते समय करेली में सेवानिवृत्त शिक्षक भरत नेमा पत्रकार आशीष नेमा के गृह निवास पर पहुंचे जहां पर भरत नेमा बसंत तिंगनाथ,रमेश अग्रवाल, आशीष दुबे ,मनीष जैन ,राजेंद्र शर्मा ,मोनू चौरसिया आदि ने स्वागत किया l
: करेली,गायत्री परिवार नें भेट की ज्ञानवर्धक पुस्तके
Wed, May 31, 2023
गायत्री परिवार नें भेट की ज्ञानवर्धक पुस्तके
करेली के हरिविष्णु कामथ वाचनालय में गायत्री परिवार करेली ने पं.श्री राम आचार्य द्वारा लिखित 3200 ज्ञानवर्धक पुस्तकों में से प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को उत्साहवर्धक किताबें भेट की I परिजनों ने पुस्तकों के विषय में संक्षिप्त विवरण दिया कैसे पुस्तक हमारा ध्यान बढ़ाने में सहयोग करती है साथ ही हर विद्यार्थी को टाइम टेबल के साथ सुबह जल्दी उठकर ध्यान लगाने से सफलता प्राप्त करने के मंत्र दिए I बी.एस.एल.पब्लिक स्कुल के संचालक एवं गायत्री परिवार के परिजन चेतन लुनावत ने गायत्री परिवार एवं पं.श्री राम शर्मा आचार्य का परिचय दिया साथ ही एक दूसरे के सहयोग करते हुए जीवन में सफलता पाने की सीढ़ी बनाकर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनायें दी I
: कुंडलपुर में भगवान सुपार्श्वनाथ जी का जन्म कल्याणक महोत्सव एक जून को मनाया जाएगा
Wed, May 31, 2023
कुंडलपुर में भगवान सुपार्श्वनाथ जी का जन्म कल्याणक महोत्सव एक जून को मनाया जाएगा
कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान श्री सुपार्श्वनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 1 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा। श्री जी का पालना झुलाया जाएगा। सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की महाआरती होगी। कुंडलपुर पधार कर पुण्यार्जन करें।