Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: सतमार्ग पर चलो ध्रुव देव जी महराज, चौथा दिवस शिव पार्वती विवाह आज

Aditi News Team

Tue, Jun 6, 2023
रिपोर्टर- भागीरथ तिवारी, करेली सतमार्ग पर चलो ध्रुव देव जी महराज चौथा दिवस शिव पार्वती विवाह आज करेली सत्य से बड़ा कोई धर्म नही है झूठ से बड़ा पाप नहीं l सत मार्ग पर चलो सत्य का सहारा लो l सत्यनारायण भगवान की कथा में पांच अध्याय है l भगवान का प्रसाद को ग्रहण करना चाहिए l सत्य ही नारायण है सत्य के बराबर तप नही है l नारी का सम्मान करो माताओं का सम्मान करो l उक्त प्रवचन संगीतमय शिव महापुराण कथा करते हुए पंडित धुर्वदेव जी महाराज ने तीसरे दिन राम मंदिर करेली के प्रांगण में आए बड़ी संख्या में आए भक्त जनों के बीच व्यक्त किए l श्री ध्रुव महाराज जी ने भगवान शंकर की पुत्री मां नर्मदा के संबध में विस्तृत प्रकाश डाला और माता सती के द्वारा यज्ञ कुंड में अपने प्राणों की आहुति के बारे में भी विस्तृत प्रकाश डाला l महारानी सती के अंगो के संबध में भी बताया l शिव महापुराण के मुख्य यजमान इमरत लाल मेहरा , गोपाल मिहीलाल , पूरनलाल लीलाधर ,संतोष मेहरा आदि ने शिवपुराण में उपस्थित की अपील की है l कथा का श्रवण के लिए शंकर लाल अग्रवाल ,सजीव खजाची, स्वंत्रत कौरव , अशोक तिवारी आदि उपस्थित रहे l आज़ चौथे दिवस शिव पार्वती का विवाह होंगा l

Tags :

जरूरी खबरें