Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: बोहानी (सिहोरा) में विश्वशांति महायज्ञ आज से

Aditi News Team

Mon, Jun 5, 2023
बोहानी (सिहोरा) में विश्वशांति महायज्ञ आज से संत सिरोमणि आचार्य भगवंत श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री आर्जवसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 विशोधसागर जी महाराज एवं मुनिश्री 108 विभोरसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में ग्राम सिहोरा (बोहानी) में समोवशरण महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन संस्कार भारती स्कूल प्रांगण में 6जून से प्रारंभ होगा और 10जून तक चलेगा। आयोजन समिति के सदस्य हर्षित जैन ने बताया कि 6जून को प्रातः 6:30 बजे से ध्वजारोहण,घटयात्रा,अभिषेक शांतिधारा पूजन विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। साथ ही प्रतिदिवस सुबह 6:30 बजे मंगलाष्टक, सुबह9बजे से महाराज श्री की दिव्य देशना,दोपहर 3बजे से मुनिश्री के प्रवचन,एवम लघुनाटिका कार्यक्रम आयोजित होंगे।शाम 6बजे गुरुभक्ति,शाम 7बजे महाआरती,रात 8बजे भैयाजी के प्रवचन,रात्रि 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।भोपाल के संगीतकार अंकित वर्धमान भी अपनी सहभागिता देंगे। विदित हो कि गत दिवस भगवान् जी की भव्य मंगल आगवानी दोपहर 3:30 बजे कार्यक्रम स्थल से मंदिर जी के लिए सम्पन्न हुई। एवम 4 बजे पात्र शुद्धिकरण, भूमि शुद्धिकरण के साथ ही शाम 5 बजे सामाजिक भोजन व्यवस्था भोजनालय जी की गई। भोजन उपरांत हल्दी की रसम सम्पन्न हुई।आयोजक सकल दिगंबर जैन समाज सिहोरा (बोहानी) जिला - नरसिंहपुर ने सभी से सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें