: गाडरवारा, दयोदया गौशाला में गौर्वधन पूजा अर्चना के साथ अन्नकूट प्रसादी का आयोजन परम्परागत रूप से सम्पन्न
Sun, Nov 6, 2022
गाडरवारा ।आज गाडरवारा नगर के विशिष्ट मंदिरों के साथ दयोदया गौशाला में गौर्वधन पूजा अर्चना के साथ अन्नकूट प्रसादी का आयोजन परम्परागत रूप से प्रतिवर्षानुसार किया गया ।देव राधावल्लभ मंदिर, देव लाडोमोदन मंदिर क्षेत्र की प्रतिष्ठित दयोदया गौशाला में सभी वर्गों सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर अपनी श्रृद्धा प्रगट की ।सभी स्थानों पर विधायक श्रीमती सुनीता पटेल, पूर्व विधायक गोविंद सिंह जी पटेल, शिवाकांत मिश्रा नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता नवनीत चाचा, गौतमजी पटेल, कमल ठाकुर, केन्द्रसिंह राजपूत, जिनेश जैन, सुभाष जैन थाला वाले, अरविंद खजांची, व इलाके के गांवों से गौशाला को पशु आहार के सहयोगी जन उपस्थित हुए ।वहीं दूसरी ओर गौसंवर्धन जिला समिति के उपाध्यक्ष दीपक दीक्षित, अशोक मोलासरिया,. ममार हरिनारायण जी, अवनीश जी कौडिय़ां सतीश कोरव कामती ने गौशाला में गौमाता को केला खिलायें । इस अवसर पर विधायक श्रीमती सुनीता पटेल की विकास निधि से निर्मित शेड का लोकार्पण विधायिका श्रीमति पटेल ने हर्षमिश्रित वातावरण में संपन्न हुआ ।सभी कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की जा रही है ।
: गाडरवारा, 7 नवंबर दिन सोमवार को माँ नर्मदा के रिछावर घाट पर कन्या भोज एवं भंडारा
Sun, Nov 6, 2022
गाडरवारा । बड़े हर्ष के साथ आप सभी को सूचित किया जा रहा के मां नर्मदा की असीम कृपा एवं परम श्रद्धेय श्री गुरुदेव नरेश अवस्थी जी के आशीर्वाद से प्रति वर्षअनुसार इस वर्ष भी गाडरवारा तहसील में पलोहा के समीप मां नर्मदा के रिछावर घाट पर कल दिनांक 7 नवम्बर 2022 को कन्या भोज एवंं भंडारे का आयोजन आप हम सभी के द्वारा किया जा रहा है जिसमें आप सभी सपरिवार इष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं कृपया भंडारे कार्यक्रम में पधार कर प्रसाद ग्रहण करें।
: तेंदूखेड़ा में मनाया गया तुलसी विवाह
Sun, Nov 6, 2022
*तेंदूखेड़ा में मनाया गया तुलसी विवाह*कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं, जिसके बाद से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। वहीं भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने पर तुलसी विवाह संपन्न कराया जाता है, जो बेहद शुभ एवं मंगलकारी माना जाता हैं। इसी तारतम्य में तेंदूखेड़ा नगर में तुलसी विवाह संपन्न कराया गया जिसमें गोपाल लाल जी मंदिर से भगवान शालिग्राम का विमान बारात रूप निकाला गया। जगह-जगह भगवान शालिग्राम की पूजन-अर्चन हुई। श्रद्धालुओं द्वारा नृत्य-गायन करते हुए बारात नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करती हुई छोटी हरसिद्धि मंदिर परिसर पहुंची। जहां बारात का भव्य स्वागत हुआ तत्पश्चात वैदिक रीति-रिवाजो के साथ भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह संपन्न हुआ। तुलसी विवाह के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।