Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

: भगवत गीता का संदेश देकर कर रहे कृष्ण भक्ति का प्रचार 

Aditi News Team

Fri, Nov 11, 2022
भगवत गीता का संदेश देकर कर रहे कृष्ण भक्ति का प्रचार गाडरवारा। नगर में इनदिनों इस्कॉन मंदिर उज्जैन से आये कृष्णभक्त सीतानाथ दास एवं श्यामवल्लभ जी जन जन से मिलकर श्रीमद भागवत गीता का प्रचार करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के संदेश को पहुंचाने का अनुपम कार्य कर रहे है । उनके द्वारा स्थानीय सरस्वती उच्चतर माध्यनिक विद्यालय एवं ज्ञानसागर विद्यालय मनकवारा में जाकर छात्र छात्राओं को श्रीमद भगवत गीता से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि जीवन में सदैव आगे बढ़ने के लिए गीता का ज्ञान जरूरी है। श्रीमद भगवत गीता के अध्ययन से बहुत ही अच्छी बातें सीखने को मिलती है। उल्लेखनीय है कि रात्रि के समय स्थानीय माहेश्वरी भवन में भी इस्कॉन मंदिर से आये लोगो द्वारा हरे रामा हरे कृष्णा भजन गाया जाता है।

Tags :

जरूरी खबरें