: गाडरवारा में आज से तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग प्रवचन एवं संत सम्मेलन
Sun, Mar 23, 2025
आध्यात्मिक सत्संग प्रवचन संत सम्मेलन तीन दिवसीय
गाडरवारा में संगीत में आध्यात्मिक सत्संग प्रवचन श्री राम कथा श्री गीता जी श्रीमद् भागवत महापुराण वेद पुराणों का सार यथार्थ तत्व ज्ञान एवं दिव्या संत संगम का आयोजन किया जा रहा है दिनांक 23 मार्च दिन रविवार 2025 से दिनांक 25 मार्च 2025 दिन मंगलवार तक आनंद भवन नई गल्ला मंडी गेट के सामने गाडरवारा में सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के संत हरिद्वार से पधारे हुए महात्मा सौम्यानंद जी महात्मा साध्वी सुश्री सुजाता बाई जी महात्मा साध्वी सुश्री महादेवी बाई जी के साथ अन्य साध्वी महात्मा गढ़ जो हरिद्वार से पधार रहे हैं जिनके द्वारा नगर गाडरवारा में श्री राम कथा श्री गीता जी श्रीमद् भागवत महापुराण वेद उपनिषद में सर्वव्यापक परमात्मा के सत्य नाम आत्मज्ञान तत्वज्ञान सार यथार्थ प्रवचनों का आयोजन किया जा रहा है समय दोपहर 1:00 से 5:00 बजे तक जिसमें सभी धर्म प्रेमी जनता से से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर सत्संग प्रवचनों का लाभ ले और अपने जीवन को सफल बनाएं।
: यज्ञोपवीत संस्कार हेतु पंजीयन प्रारंभ,
Sat, Mar 22, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन
यज्ञोपवीत संस्कार हेतु पंजीयन प्रारंभ,
ब्राह्मण समाज सिहोरा यज्ञोपवीत संस्कार 8 मई को सिहोरा -ब्राह्मण समाज सिहोरा की इकाई युवा मंडल द्वारा आगामी 8 मई को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित किया जाएगा।इस हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।समाज द्वारा प्रतिवर्ष किया जाने वाला यह तेरहवां आयोजन होगा।समाज के अध्यक्ष राकेश पाठक और युवा मंडल अध्यक्ष आलोक पांडे ने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार हेतु पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ है।कार्यक्रम प्रभारी समाज के उपाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जो भी विप्रजन अपने बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराना चाहते है वे शीघ्र अपना पंजीयन समाज के सदस्यों से मिलकर करा लें।
: सिहोरा,हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी हेतु बृहद बैठक कल एवं परसो
Fri, Mar 21, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन
हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी हेतु बृहद बैठक कल एवं परसो
जय श्री हनुमान जय श्री राम
जैसा कि आपको विदित है सिहोरा में हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है इस वर्ष यह शुभ दिन 12 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को है इस कार्यक्रम की भव्यता को इस वर्ष भी निरंतर रखने के लिए एक वृहद बैठक सिहोरा एवं खितौला में करना तय हुआ है तय कार्यक्रम के अनुरूप खितौला की बैठक 22 मार्च 2025 दिन शनिवार को राधा कृष्ण मंदिर खितौला बाजार में शाम 8 बजे एवं सिहोरा की बैठक 23 मार्च 2025 दिन रविवार शाम 8 बजे शक्ति संस्थान प्रांगण, आर एस एस कार्यालय के सामने आयोजित की जावेगी। हिंदू उत्सव समिति सिहोरा खितौला ने सभी हनुमान भक्तों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपरोक्त बैठक में शामिल होंकर बैठक को सफल बनाए।