Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण समिति द्वारा बच्चों को प्राथमिक उपचार की शिक्षा दी गई

Aditi News Team

Mon, Nov 23, 2020

भोपाल/अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति द्वारा बच्चों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई जिसमें हॉस्पिटल जाने से पहले जो उपचार घरों में किया जाता है उसको प्राथमिक उपचार कहा जाता है।जिसमें 30 बच्चे उपस्थित हुए और कुछ बस्ती के लोग भी उपस्थित हुए थे उन बच्चों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। बच्चों को बताया की आप उस समय के लिये तैयार रहें जब यदि आपके सामने ऐसी स्थितियां पैदा हो,जिसमें प्राथमिक उपचार की आवश्यकता हो तो वह खुद उन पद्धतियों को अपना सके और घरों में होने वाले उपचार को अपने व्यवहार में ला सके एवं दूसरों का भी मदद कर सके । प्राथमिक उपचार किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाता है जो कोई विशेषज्ञ नहीं रहता है। आपातकालीन में किसी ऐसे व्यक्ति को जो बीमार है या चोट लगी है या जहर खाया है तो उनको अस्पताल ले जाने से पहले घरों पर उपचार कर सके आमतौर पर चोट लगने पर, गिरने पर,जलने ,डूबने ,या सड़क दुर्घटना के कारण होती है , बिजली का करंट लगने पर , सर्प काटने पर आदि इस प्रकार की दुर्घटनाएं होने पर अस्पताल जाने से पहले जो उपचार किया जाता है उसको प्राथमिक उपचार कहा जाता है। जिसकी प्राथमिक इलाज की हम सबको जानकारी भी होना चाहिये एवं अपने घरों में प्राथमिक चिकित्सा किट का सामान भी रखना चाहिए ।

Tags :

जरूरी खबरें