Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

: अशोक गुप्ता की सेवानिवृति पर दी विदाई 

Aditi News Team

Wed, May 31, 2023
अशोक गुप्ता की सेवानिवृति पर दी विदाई  गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बनवारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ भृत्य अशोक कुमार गुप्ता को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर शिक्षको एवं विभिन्न संगठनों द्वारा शाल , श्रीफल एवं उपहार देकर आत्मीय विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि बनवारी स्कूल को प्राचार्य आनंद चौकसे जी ने बेहतर ढंग से विकसित किया है। इस साल विद्यालय का बोर्ड परीक्षाओ का परिणाम भी बेहतर आया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि शासकीय सेवा में पदांकन एवं सेवानिवृति एक प्रक्रिया का हिस्सा है जिससे सभी कर्मचारियों को गुजरना होता है। अशोक गुप्ता ने अपने शासकीय दायित्वो का निर्वाहन बेहतर ढंग से किया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य राजेंश बरसैयां ने कहा कि शासकीय सेवा में कर्तव्य के प्रति समर्पण आवश्यक है। कार्यक्रम में मेंसेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश बरसैयां, राजेन्द्र ढिमोले, जी पी रूसिया, बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, गहोई समाज से सुरेश गुप्ता, अजय खत्री, नगेंद्र त्रिपाठी , राजेंश गुप्ता राजेन्द्र गुप्ता एवं लालजी प्रसाद कपाड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का मंच संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक उमाकांत पचौरी एवं अंत मे आभार प्रदर्शन प्राचार्य आनंद चौकसे ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय शिक्षक सहित सत्य साई सेवा समिति , कदम संस्था , गहोई समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें