Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

03 मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा : मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, Oct 1, 2026

नरसिंहपुर पुलिस ने किया 03 मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा

• थाना स्टेशनगंज एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त प्रभावी कार्यवाही।

• मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार।

• आरोपियों से चोरी की गई 3 मोटरसाइकिलें बरामद।

• बरामद 03 मोटरसाइकिलों की कुल कीमत ₹2,25,000

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना स्टेशनगंज एवं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाइकिलें, कुल कीमत ₹2,25,000 बरामद की गई हैं।

*घटनाओं का विवरण :*

दिनांक 20.09.2026 को मालगोदाम के पास थाना स्टेशनगंज क्षेत्र से एक TVS Sport मोटरसाइकिल चोरी होने तथा दिनांक 24.09.2026 को इतवारा बाजार थाना कोतवाली क्षेत्र से Hero Honda Passion एवं किसानी वार्ड स्थित सूने मकान से TVS Raider मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत पर संबंधित थानों में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान दिनांक 27.09.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने कपूरी फाटक के पास दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिलें सस्ते दाम पर बेचने की फिराक में घूमते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों यशवंत झारिया एवं रामप्रसाद कहार द्वारा अपने साथी दीपक ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर TVS Raider, कीमत ₹1,05,000, बरामद की गई। इसके बाद दिनांक 29.09.2026 को आरोपी दीपक ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से Hero Honda Passion, कीमत ₹50,000, बरामद की गई। थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा दीपक ठाकुर से पूछताछ के आधार पर मालगोदाम के पास से चोरी की गई TVS Sport, कीमत ₹70,000, भी बरामद की गई।

इस प्रकार पुलिस द्वारा आरोपियों से चोरी की 03 मोटरसाइकिलें, कुल कीमत ₹2,25,000 बरामद की गई हैं।

*गिरफ्तार आरोपी :*

• यशवंत पिता भावसिंह झारिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी इतवारा बाजार, राजीव वार्ड, नरसिंहपुर।

• रामप्रसाद पिता हल्के कहार, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रानी पिंडरई।

• दीपक पिता हनुमत ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम रायपानी, थाना करेली।

*पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका :*

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली गौरव चाटे, थाना प्रभारी स्टेशनगंज सौरभ पटेल, उनि अभिषेक पटेल, प्रधान आरक्षक नीरज, आरक्षक यमन, लोकमन, अनुराग, अभय, श्रेय अवस्थी, कुलदीप, उमेश्वर, थाना स्टेशनगंज के सउनि शिवराज सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर, आरक्षक राहुल, अंकित, सुधीर एवं साइबर सेल महिला आरक्षक कुमुद पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें