Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: आरक्षण रोस्टर तैयार करने हेतु प्राचार्यो एवं लिपिकों को दी जानकारी 

Aditi News Team

Sat, Apr 23, 2022
कन्या नवीन स्कूल में हुई साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के प्राचार्यो एवं लिपिकों की बैठक गाडरवारा। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के आदेशानुसार प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया के लिए 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर तैयार किए जाने के लिए साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के बीईओ, प्राचार्यों एवं लिपिकों की बैठक गत दिवस स्थानीय कन्या नवीन विद्या भवन में आयोजित की गई। बैठक में साईखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण ने 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर तैयार करने के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरक्षण रोस्टर तय समय सीमा में तैयार करना है। सभी संकुल प्राचार्य 100 विन्दुओ पर दी जाने वाली जानकारी सूक्ष्मता से तैयार करें उसमे किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो इस बात का ध्यान रखें। जानकारी तैयार करते समय जातिवार, विषयवार, वर्गवार आंकड़े पहले एकत्रित करें फिर उसे प्रपत्रों में क्रम अनुसार लिखें। रोस्टर तैयार करते समय संकुलों से सेवानिवृत्त, निलंबित, स्थानांतरण से आये एवं गए कर्मचारियो की जानकारी का उल्लेख स्पष्ट रूप से करें। इस अवसर पर उन्होंने बैठक में उपस्थित संकुल प्राचार्यो एवं लिपिकों की रोस्टर से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया। बैठक में प्रमुख रूप से चीचली बीईओ ए एस मसराम, प्राचार्य अनूप शर्मा, आरती पाठक, प्रतुल इंदुरख्या, जय मोहन शर्मा, एम के चक्रवर्ती, अनिल स्थापक, व्ही के कौरव, धर्मेन्द्र वर्मा, आनंद चौकसे,मोहन मुरारी दुबे, चन्द्रकांत याहू, संजय सोनी, विनय शंकर शर्मा, रामकुमार कौरव, के के दुबे, प्रसन्न दुबे, रामू सिंह मरावी, जितेंद्र प्रजापति, कैलाश पटैल , संगीता मेहरा , के के पाठक, संजय मालवीय, एम के मालवीय , नरेश कौरव, देवेंद्र सोनी आदि उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें