Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: कलेक्टर एवं एसपी धौखेड़ा में मृत बच्चों के घर पहुंचे, परिजनों को दी सांत्वना शासन से हर संभव मदद मिलेगी

Aditi News Team

Mon, Nov 23, 2020

नरसिंहपुर, जिले की गाडरवारा तहसील के पलोहा थानांतर्गत ग्राम धौखेड़ा में रविवार की शाम को हुई एक दुर्घटना में मृत हुये 3 बच्चों के घर कलेक्टर वेद प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सोमवार को पहुंचे। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदनायें व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि शासन के नियमानुसार उन्हें हर संभव मदद की जायेगी और राहत दी जायेगी।
         उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम को ट्रेक्टर चलाते समय धक्का लगने से एक दीवार‍ गिर गई थी। दीवार के समीप बच्चे खेल रहे थे, जो दीवार के मलबे में दब गये थे। इन बच्चों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल गाडरवारा ले जाया गया। इनमें से 3 बच्चों को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया। मृत बच्चों में 12 वर्षीय प्रशांत पिता किशनलाल धानक धौखेड़ा, 12 वर्षीय सूरज पिता मुन्नालाल धानक धौखेड़ा एवं 12 वर्षीय करन पिता फूलसिंह धानक धौखेड़ा शामिल हैं।
मृतकों के परिजनों को 50- 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
         एसडीएम गाडरवारा आरएस राजपूत ने बताया कि धौखेड़ा में हुई दुर्घटना में मृत 3 बच्चों के परिजनों के लिए तात्कालिक रूप से 50- 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रत्येक प्रभावित परिवार के मान से कुल एक लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें