Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: क्षेत्र के शिक्षक सीख रहे खेलकूद की विधाएं  संभागस्तरीय खेल प्रशिक्षण में क्षेत्र के अनेक शिक्षक हुए शामिल

Aditi News Team

Thu, May 5, 2022
क्षेत्र के शिक्षक सीख रहे खेलकूद की विधाएं ,संभागस्तरीय खेल प्रशिक्षण में क्षेत्र के अनेक शिक्षक हुए शामिल गाडरवारा। प्रदेश के स्कुलो में खेलो एमपी कार्ययोजना के तहत खेलकूद गतिविधियों के अनिवार्य रूप से संचालन के उद्देश्य से शिक्षको को प्रशिक्षित करने की मंशा को लेकर इन दिनों संभागस्तरीय आवासीय 5 दिनी खेल प्रशिक्षण का प्रथम बैच जबलपुर के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक स्कूल में जारी है । प्रशिक्षण में क्षेत्र के अनेक शिक्षक सहभागिता करते हुए 14 प्रकार के खेलों की विभिन्न विधाओं को सीख रहे है। प्रशिक्षण में शिक्षको को हॉकी,फुटबाल, बॉलीबाल, बास्केटबाल, जूडो, कराटे, ताईकवांडो, एथलेटिक्स, कुश्ती, रस्सीकूद,कब्बडी,टेबिल टेनिस, बैडमिंटन,खो खो की विधाओं को सिखाया जा रहा है। आवासीय प्रशिक्षण से प्रशिक्षित होकर शिक्षक अपने स्कुलो में छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण देंगे। शिविर में साईंखेड़ा ब्लॉक से सहभागिता कर रहे प्राथमिक शिक्षक भानु राजपूत ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से हम लोगो को जिन खेलो के विषय मे अभी तक जानकारी नही थी उन खेलो के बारे में भी सीखने को मिल रहा है। 6 मई तक आयोजित होने वाले प्रथम बैच के शिविर मे क्षेत्र से अमन शर्मा, संदीप पटैल, विनय अग्रवाल , नारायण पटैल, रामेश्वर बघेल, नीलेश मेहरा,सुरेश मालवीय, नीरज कुमार, कमलेश तिवारी, रामेश्वर कौरव, दीपक तिवारी, मनीष सोनी, मनोज उपाध्याय, अनिल शर्मा, पवन राजोरिया, अनिल मेहरा,प्रसन्न दुबे, के के दुबे, सतीश शर्मा, लक्ष्मी राजपूत, सीमा कुशवाहा , सुनीता काछी आदि सहभागिता कर रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें