Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा,आरटीई के तहत अशासकीय विद्यालयों का प्रशिक्षण आयोजित

Aditi News Team

Sat, May 7, 2022
आरटीई के तहत अशासकीय विद्यालयों का प्रशिक्षण आयोजित गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र मे आरटीई के तहत गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों की सत्र 2020-21 एवं 2021-22 हेतु अशासकीय स्कुलो द्वारा ऑनलाइन प्रपोजल तैयार करने के संबंध मे अशासकीय संस्थाओं के प्रधान अध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी गिरीश पटैल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीएसी योगेन्द्र झारिया एवं एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत ने प्रशिक्षण देते हुए यू डाईस डेटा फीडिंग के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर आरटीई ब्लॉक प्रभारी मनीराम मेहरा ने भी प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। प्रशिक्षण में बीएसी संदीप स्थापक ने भी प्रधान अध्यापकों से निर्धारित समय सीमा में डेटा फीडिंग कार्य को पूर्ण करने की अपेक्षा जताई। इस मौके पर समस्त जनशिक्षक एवं अशासकीय शालाओं के प्रधान अध्यापक मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें