Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा,रमसा के एडीपीसी ने किया निरीक्षण

Aditi News Team

Mon, Mar 28, 2022
रमसा के एडीपीसी ने किया निरीक्षण गाडरवारा।गत दिवस राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी जी एस पटेल ने स्थानीय शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा ग्यारहवीं की परीक्षा का अवलोकन करते हुए पर्यवेक्षकों को जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने 9 वी एवं 11 वीं के मूल्यांकन का अवलोकन करते हुए संतोष व्यक्त किया । उन्होंने स्कूल में चल रहे निर्माणाधीन कार्य का अवलोकन कर ठेकेदार को काम शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के समय श्री पटेल ने रोटरी क्लब ,स्टाफ एवं जन सहयोग से साज सज्जा युक्त पुस्तकालय सह स्मार्ट हाल का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की एवं इस कार्य हेतु प्राचार्य के के वर्मा एवम समस्त स्टाफ को बधाई दी। निरीक्षण के समय प्राचार्य के के वर्मा, सुशील शर्मा, राजेश गुप्ता, आर पी महिलांग, कमलेश गुप्ता, कल्पना कौरव, सुलेखा पुरी आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें