Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

: गाडरवारा,संभागस्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे शिक्षकों का बढ़ाया मनोबल

Aditi News Team

Sat, Mar 26, 2022
संभागस्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे शिक्षकों का बढ़ाया मनोबल गाडरवारा। गत दिवस विंध्यांचल एक्सप्रेस ट्रेन के समय शिक्षको ने स्थानीय रेल्वे स्टेशन पहुँचकर संभाग स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने जबलपुर जा रहीं प्राथमिक शिक्षक श्रीमती अंजुलता नेमा, प्रियंका अग्रवाल एवं सुषमा तिवारी को माला एवं मिठाई भेंटकर अच्छे प्रदर्शन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर बीएसी संदीप स्थापक, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्दीकी, राजेन्द्र गुप्ता एवं सुरेन्द्र पटैल के अलावा विनोद नेमा, अजयशंकर तिवारी एवं चंद्रप्रकाश अग्रवाल भी साथ रहे। इस अवसर पर चीचली ब्लॉक के माध्यमिक शिक्षक सत्यम ताम्रकार को भी संभाग स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दूरभाष पर दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें