Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडावारा प्रीमियर लीग जीपीएल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आज शुभारंभ,5 रनों से विजेता रही एसएलपी

Aditi News Team

Thu, Apr 7, 2022
गाडावारा प्रीमियर लीग जीपीएल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आज शुभारंभ,5 रनों से विजेता रही एसएलपी *गाडरवाराI* प्रिंस इलेवन एवं एसटीसी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में गाडरवारा प्रीमीयर लीग जीपीएल रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम रुद्र मैदान पर शाम 7:00 बजे किया गया कार्यक्रम के मंचासीन अतिथि कार्यकारिणी अध्यक्ष अशोक काबरा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लता पांडे साईं खेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पटेल चीचली ब्लाक अध्यक्ष छोटे राजा कौरव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश नीरज पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सोनी किसान कांग्रेस अध्यक्ष उमा गुप्ता हेम कुमार राय विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता बंटू सुभाष राय वरिष्ठ कांग्रेसी आजाद गुप्ता शरद ठाकुर नवनीत काबरा गोपाल गुप्ता जगदीश सासानी राजीव दुबे कमलेश सेन सोनू मालपानी अजीत कौरव पत्रकार संजय गुप्ता ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया,I प्रकाश चौरसिया नवनीत पलोड सुखदेव शर्मा अजेंद्र राठौर मोनू पांडे पूर्व पार्षद शरद साहू मुकेश सोनी विजय ठाकुर मोइन खान आयुष जैन शिवम बरैहया आदि भी उपस्थित रहे प्रतियोगिता मैं प्रथम इनाम 51000 हजार रुपए एवं कप दूसरा इनाम ₹25000 एवं एक कप तीसरा इनाम 11,000 हजार रुपए एवं कप रखा गया है,I यह रात्रि कालीन प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज पर की जा रही है प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया है ए पूल में 4 टीमें बी पूल में 4 टीमों के बीच मुकाबला होगाI आज शाम 7:00 बजे से एसएलपी जिसके ऑनर उमेश नीरस एवं एमएसडी के ऑनर आशीष राजपूत है दोनों टीमों के बीच प्रथम मुकाबला हुआ जिसमें एमएसडी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया एसएलपी ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 118 रनों का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए एमएसडी निर्धारित 10 ओवरों में 112 रन ही बना पाई एसएलपी उमेश नीरस की टीम ने ने 5 रनों से विजय हासिल कीI इस मैच के एंपायर अनुज जैन मुकेश पटेल रहे कॉमेंट्री जुल्फ अली द्वारा की गई दूसरा मैच श्री स्पोर्ट्स जिसके ऑनर अजीत कौरव एवं जीएम स्टार के ऑनर गोपाल गुप्ता है दोनों टीमों के बीच खेला गया जिसमें GM star गोपाल गुप्ता की टीम ने 89 रन का लक्ष्य रखा गया जिसको श्री सपोर्ट टीम अजीत कोरव की टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया रूद्र मैदान में हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने इसका आनंद लिया। प्रतियोगिता के आयोजक हीरा ज्वेलर्स गाडरवारा प्राइवेटलिमिटेड के संचालक जिनेश जैन ने सभी क्रिकेट प्रेमियों एवं अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया*

Tags :

जरूरी खबरें