Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: ग्रीष्म ऋतु में छुट्टी बिताने के लिए पचमढ़ी बना पहली पसंद

Aditi News Team

Fri, Mar 17, 2023
इंडिया ट्रेवल मार्ट, भोपाल की हुई शुरुआत उ.प्र., केरल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश सहित देश से आए ट्रेवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स ने की सहभागिता मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से भोपाल में हो रही यात्रा एवं पर्यटन प्रदर्शनी "इंडिया ट्रेवल मार्ट" (आईटीएम) की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के सहायक निदेशक श्री आर.के. मिश्रा ने किया। उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल और झारखंड पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एग्जीबिशन में भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के ट्रेवल एजेंट, टूर प्लानर्स और होटल व्यवसायियों ने भी सक्रिय भागीदारी दी। प्रदर्शनी में आंगतुकों द्वारा बोर्ड के प्रतिनिधियों से ग्रीष्म ऋतु के अवकाश में प्रदेश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में रूचि दिखाई गई। इसमें अमरकंटक और पचमढ़ी को लेकर खासा उत्साह रहा। सभी ने यात्रा योजना और पर्यटन विभाग के होटल आदि की जानकारियाँ ली।   तीन दिवसीय बी2बी यात्रा और पर्यटन प्रदर्शनी कोर्टयार्ड बाय मैरियट डीबी सिटी में 19 मार्च तक रहेंगी। मध्यप्रदेश एक प्रमुख आउटबाउंड, घरेलू और इनबाउंड ट्रैवल मार्केट है। प्रबंध निदेशक श्री अजय गुप्ता ने बताया कि आईटीएम भोपाल का प्राथमिक लक्ष्य विश्व स्तर पर पर्यटन जागरूकता बढ़ाना है। निश्चित ही आने वाले महीनों में घरेलू और बाहरी पर्यटकों की आमद बढ़ेगी और भोपाल पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। व्यस्त जीवन अक्सर हमें छुट्टियों में आराम करने के लिए अद्वितीय यात्रा स्थलों की तलाश में ले जाता है। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए आईटीएम भोपाल का सालाना आयोजन किया जाता है। आईटीएम में प्रवेश निःशुल्क है और रोजाना लकी ड्रॉ भी निकाले जा रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें