Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: ग्वालियर,ऊर्जा मंत्री श्री तोमर द्वारा सागर जिले के बम्होरी बिका उपकेन्द्र का औचक निरीक्षण<br>

Aditi News Team

Fri, Dec 4, 2020

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने संचारण संधारण संभाग सागर के ढाना वितरण केन्द्र के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र बम्होरी बिका का औचक निरीक्षण कर विद्युत वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्युत वितरण केन्द्र में कार्मिकों के कामकाज और साफ-सफाई एवं बेहतर विद्युत व्यवस्था को लेकर जूनियर इंजीनियर एवं स्टाफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के माहौल में काम करने से कार्मिक की क्षमता में वृद्धि होती है और कार्मिक प्रसन्न होकर कार्य करते हैं।
    इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र की लॉगशीट में ‘‘सफाई व्यवस्था अच्छी है‘‘ टीप भी दर्ज की। इस दौरान मुख्य अभियंता सागर क्षेत्र के.एल.वर्मा सहित सागर वृत्त के अनेक अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें