Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: तीसरे दिन मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक किए अपने नाम

गुजरात में 29 सितंबर से शुरू हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों के तीसरे दिन मध्यप्रदेश ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में राष्ट्रीय खेलों के तहत साबरमती वेन्यू-1 में आयोजित हुए रोइंग के 2 किलोमीटर महिला सिंगल स्कल ओपन वर्ग में मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी ऑफ एक्सलेंस की खुशप्रीत कौर ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रोइंग के W-2 पेयर इवेंट में अकादमी की ही अंजलि शिवहरे और दिलजीत कौर ने कांस्य पदक और W-2 महिला डबल स्कल इवेंट में पूनम और गुरवाणी ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा अकादमी के भानू प्रताप और मनमोहन की जोड़ी ने पुरुषों के M-2 Coxless Pair इवेंट में कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रीय खेलों में अहमदाबाद में चल रहे शूटिंग प्रतिस्पर्धा में मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी ऑफ एक्सलेंस के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर 3 पोजीशन इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। अकादमी के ही अर्जुन ठाकुर ने शूटिंग के पुरुष वर्ग स्कीट इवेंट में कांस्य और शिवानी रैकवार में महिला स्कीट शूटिंग इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया।

गांधीनगर में चल रहे कुश्ती प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश कुश्ती अकादमी ऑफ एक्सलेंस की प्रियांशी प्रजापति ने 53 किलोवर्ग कैटेगरी में मध्यप्रदेश के लिए रजत पदक अर्जित किया।

30 सितंबर से मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा खेली गई प्रतियोताओं में अब तक 3 स्वर्ण, 3 रजत और 10 कांस्य पदक के साथ कुल 16 पदक मध्यप्रदेश ने अपने नाम किए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें