Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

: त्रुटिरहित हो मतदाता सूची,कलेक्टर ने बीएलओ की बैठक में दिये निर्देश

Aditi News Team

Thu, Jul 13, 2023
त्रुटिरहित हो मतदाता सूची,कलेक्टर ने बीएलओ की बैठक में दिये निर्देश नरसिंहपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफ़ना ने सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोटेगाँव में सभी बीएलओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बीएलओ नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत व्यक्तियों के नाम काटने संबंधी प्रक्रिया को गंभीरता के साथ करें। मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र का नाम दर्ज हो। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अनावश्यक दस्तावेज नहीं माँगे जायें। मतदाता सूची पूर्णत: त्रुटिरहित हो। इसके लिए बीएलओ घर- घर जाकर सर्वे कर मतदाता सूची में किसका नाम जुड़ा है, किसका नहीं जुड़ा है, यह वेरीफाई करें। महिला मतदाताओं के नाम जुड़े हैं या नहीं, इस पर विशेष फोकस करें।   कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बीएलओ मतदान केंद्रों का अवलोकन करें। मतदान केंद्रों में लाईट, दिव्यांगजनों के लिए रैंप, आदि अनिवार्य रूप से हो।

Tags :

जरूरी खबरें