Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

म्यूल अकाउंट के माध्यम से अनाधिकृत लेनेदेन करने वाले दो आरोपी-विशाल कौरव एवं आलोक गुप्ता गिरफ्तार।

दिगम्बर जैन तारण तरण चैत्यालय जी में सुबह पूर्ण भक्तिभाव के साथ मन्दिर विधि की गई

राजभाषा सेवा में योगदान देने वाले साहित्यकारों का हुआ सम्मान

: दमोह - जीर्ण-शीर्ण भवन अब नये जैसे (कहानी सच्ची है)

Aditi News Team

Mon, Nov 23, 2020

दमोह/अगर कुछ अच्छा कर गुजरने की चाहत हो तो बहुत कुछ किया जा सकता है। जी हॉ जिले के कई ऐसे उप-स्वास्थ्य केन्द्र थे, जिनके भवन जीर्ण-शीर्ण हो चुके थे। इनके बारे में जिले के मुखिया की जानकारी में आने पर उन्होंने इंजीनियर्स से कहा इन भवनों को सुदृढ़ किया जाये, कार्य योजना बनकर अमल किया गया।

            अब जिले के जबेरा तहसील के दूरदराज अंचलों में बसे ग्रामों में से ग्राम साखा, मौसीपुरा, पटना मानगढ़ और कंजई के स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन एक दम नये दिखने लगे है। इनके पुराने चित्रों को देखा जाये तो विश्वास ही नहीं होता कि इन्हें एक दम नया बना दिया गया हो। लगता है, यह नवीन निर्माण है। इन उप-स्वास्य्ल केन्द्रों को आरोग्य केन्द्र के रूप में जाना जाता है।

  जिले के ग्राम मौसीपुरा का आरोग्य उप-स्वास्य्य केन्द्र एक दम नया लगता है, यहां बिजली लगी है, इन्वर्टर भी है, साफ पेयजल के लिये आरओ सिस्टम लगा है, मरीजों के बैठने के लिये बरामदे में बेंच भी है। यहां दो कर्मचारियों के रहने की सुविधा भी है। इसी प्रकार पटना मानगढ़ का आरोग्य केन्द्र और ग्राम साखा का आरोग्य केन्द्र तथा हरदुआ मानगढ़ जिसे भी रेनोवेट किया गया है, अंदर जाओ तो लगता ही नहीं की जीर्ण-शीर्ण रहा होगा।

Tags :

जरूरी खबरें