Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने कार्तिक पूर्णिमा की व्यवस्थाओं से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली

Aditi News Team

Thu, Nov 26, 2020

नरसिंहपुर। कलेक्टर वेद प्रकाश ने आगामी 30 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा की व्यवस्थाओं से संबंधित अधिकारियों की बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, जिले में अनुविभागीय दंडाधिकारी और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
     बैठक में कलेक्टर एवं एसपी ने 30 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा पर नर्मदा नदी के जिले के बरमान, ककराघाट, झिकौली समेत विभिन्न घाटों पर स्नान और पंचकोसी यात्रा के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। अधिकारीद्वय ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें और सुरक्षा प्रबंध पुख्ता रखे जायें, इनमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहना चाहिये।
     बैठक में बताया गया कि बरमान में कार्तिक पूर्णिमा पर रेत घाट एवं सीढ़ी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सागर समेत जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचते हैं। अधिकारीद्वय ने श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थायें कराने के निर्देश दिये। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बरियाघाट को पूर्व की तरह बंद रखने के निर्देश बैठक में दिये गये।
    कलेक्टर ने निर्देश दिये कि पंचकोसी यात्रा के मार्ग को दुरूस्त करवाया जावे, गड्ढे भरवाये जावें। बरमान में नये पुल के पहुंच मार्ग को दुरूस्त करवाया जावे। घाटों की समुचित साफ- सफाई कराई जावे। बैरीकेडिंग एवं पार्किंग की व्यवस्था की जावे। ऐसी व्यवस्था की जावे कि श्रद्धालु गहरे पानी में नहाने के लिए नहीं जायें। बरमान में सीढ़ी घाट पर अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जावे। कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जावे। जगह- जगह उद्घोषणा के लिए लाउडस्पीकर/ पीए सिस्टम की पर्याप्त व्यवस्था रहे। होमगार्ड के जवान तैनात रहें। पर्याप्त लाइफ जैकेट की व्यवस्था रखी जावे। स्थानीय तैराकों की समुचित व्यवस्था रहे। बैरीकेडिंग व ड्राप गेट की व्यवस्था रहे। राजस्व विभाग का अमला पूरे समय मुस्तैद रहे। आवश्यकतानुसार नगर पालिका करेली से संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित की जावे।
    पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि कोविड- 19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए नाव में निर्धारित क्षमता से आधी सवारी बैठें, इसके लिए नाविकों की बैठक लेकर उन्हें ऐहतियाती कदमों की जानकारी दें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जावे। उन्होंने जिले में दो ट्राली लगाकर ट्रेक्टरों के संचालन को सख्ती से रोकने के निर्देश दिये।(0 days ago)

Tags :

जरूरी खबरें