Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: नरसिंहपुर,भूमि का मालिकाना हक मिलने पर उजयार ने माना मुख्यमंत्री का आभार "खुशियों की दास्तां

Aditi News Team

Thu, Nov 26, 2020

नरसिंहपुर,जिले के नरसिंहपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पांजरा के ग्राम थुवारीकला के श्री उजयार सिंह गौंड़ को जब उनकी भूमि का वनाधिकार पत्र जनप्रतिनिधियों के हाथों प्राप्त हुआ, तो वे बहुत प्रसन्न हुये और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार माना।
   उल्लेखनीय है कि जल जंगल जमीन से जुड़े वनवासियों के लिए भूमि का महत्व सर्ववदित है। जमीन के बिना, वनवासी जीवन की कल्पना  मुश्किल है। श्री उजयार सिंह गौंड़ इस दिन के लिए कई वर्षों से इंतजार कर रहे थे। जब वह दिन आया, तो वर्षों पश्चात वे उस भूमि के मालिक बन गये, जिसे वे लम्बे समय से सम्हाल कर रख रहे थे। श्री उजयार सिंह गौंड़ कहते हैं कि हमारे हक की भूमि का पट्टा दिलवाने में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके लिए मैं और मेरा परिवार मुख्यमंत्री का दिल से आभार मानता है।
   श्री उजयार सिंह गौंड़ ने बताया कि वे कई वर्षों से इस भूमि पर खेती करके अपनी गुजर- बसर कर रहे थे। लेकिन मालिकाना हक नहीं होने की वजह से हमेशा यह चिंता सताती रहती थी कि कहीं उन्हें बेदखल न कर जाये। किन्तु भला हो मुख्यमंत्री का, जिनके कारण वे अब अपने इस भूमि के टुकड़े के स्वामी बन गये हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उन्हें 0.290 हेक्टर भूमि का मालिक बना दिया गया है। उनके परिवार के सभी सदस्यों को भविष्य में बेदखली का कोई खतरा नहीं रह गया है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें