Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार,14 मई को नरसिंह जयंती पर होगा नगर गौरव दिवस का भव्य आयोजन

Aditi News Team

Fri, May 6, 2022
नरसिंहपुर में 14 मई को नरसिंह जयंती पर होगा नगर गौरव दिवस का भव्य आयोजन 12 से 14 मई तक व्यापक जन सहभागिता से होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम,नगर में दीवाली की तरह रोशनी की जायेगी नरसिंहपुर।. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा और राज्य शासन के निर्देशानुसार नरसिंहपुर में 14 मई को भगवान नरसिंह की जयंती पर नगर गौरव दिवस का भव्य आयोजन करने के लिए विधायक श्री जालम सिंह पटैल एवं कलेक्टर श्री रोहित सिंह की मौजूदगी में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के सभी वर्गों से नगर गौरव दिवस के गरिमामयी आयोजन के संबंध में सुझाव लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम श्री राजेश शाह, श्री महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, डॉ. अनंत दुबे, श्री सुनील कोठारी, श्री बंटी सलूजा, श्री लालसाहब जाट, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। बैठक में नरसिंह जयंती पर नगर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में नरसिंहपुर में 12 से 14 मई तक तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। इसके लिए वार्डवार बैठक आयोजित करने और उनमें दुर्गा समितियों और अन्य संगठनों को शामिल करने की बात कही गई। बैठक में तय किया गया कि नगर में 7 से 14 मई तक एक सप्ताह का सफाई अभियान जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों व नागरिकों की सहभागिता से चलाया जायेगा। 12 मई को नगर में मिनी मैराथन का आयोजन किया जायेगा। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नगर गौरव दिवस की टी- शर्ट दी जायेंगी। नगर में शाम को लोग घरों में एवं प्रमुख चौराहों पर दीप प्रज्जवलन करेंगे और रंगोली सजाई जायेगी। शाम को नगर विकास पर परिचर्चा कर सुझाव लिये जायेंगे। इतिहास के जानकारों को बुलाकर विचार- विमर्श होगा। विभिन्न प्रदर्शनी, हाट बाजार, चोपड़ आदि पारंपरिक खेल होंगे। नरसिंह तालाब परिसर में पतंग उड़ाने का कार्यक्रम होगा। नगर की सभी रामधुन मंडलियों की सामूहिक रामधुन प्रभात फेरी निकाली जायेगी और सम्मान समारोह होगा। 13 मई को हेलमेट पहनकर दो- दो की कतार में बाइक रैली निकाली जायेगी। नगर की सभी रामधुन मंडलियों द्वारा सामूहिक रामधुन प्रभात फेरी निकाली जायेगी। नरसिंह तालाब परिसर में पतंग उड़ाने का कार्यक्रम होगा। नगर में लोग शाम को घरों में और प्रमुख चौराहों पर दीप प्रज्जवलन करेंगे व रांगोली सजाई जायेगी। कवि सम्मेलन, नाट्य मंचन व लोकल गीत गायन के कार्यक्रम होंगे। 14 मई को सुबह 7 बजे से नरसिंह मंदिर के गर्भ गृह में भगवान नरसिंह का अभिषेक, पूजन एवं मंदिर के बाहर भजन- संकीर्तन और स्वस्ति वाचन किया जायेगा। दोपहर एक बजे भंडारा होगा। नगर के सभी घरों एवं प्रमुख चौराहों पर शाम को दीप प्रज्जवलन किया जायेगा। रंगोली सजाई जायेगी। इस दिन शाम 7 बजे महाआरती होगी और रात्रि 8 बजे प्रसाद वितरण किया जायेगा। साथ ही रॉक संगीत का कार्यक्रम होगा। बैठक में सुझाव दिये गये कि कार्यक्रम का प्रचार- प्रसार होर्डिंग्स के माध्यम से कराया जाये। शहर के चौराहों पर वंदनवार लगाये जायें। तालाब के आसपास साफ- सफाई कराकर चूने की लाइन डलवाई जाये। बूढ़े नरसिंह मंदिर की साफ- सफाई व लाईटिंग की जाये। वहां के मार्ग अवरोध हटवाया जाये। सभी शासकीय कार्यालयों में 12 से 14 मई तक तीन दिन के लिए प्रकाश की सजावट की जाये। आम नागरिक अपने घरों और आसपास साफ- सफाई रखें। नगर देवता के सम्मान में दीपावली की भांति घरों में प्रकाश कर साज- सज्जा की जाये। नरसिंह तालाब के पास पर्किंग स्थल बनाया जाये। शहर के विभिन्न मार्गों से निर्माण सामग्री हटवाई जाये। शहर के सभी धार्मिक स्थलों पर प्रकाश और सजावट की जाये। बोर्ड परीक्षा में मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाये। बैठक में नागरिकों से अपील की गई कि सभी मिलजुलकर कार्यक्रम को सफल बनायें। बाइक रैली में हेल्मेट अवश्य लगायें। रैली अनुशासित व व्यवस्थित तरीके से संचालित हो। इसका रूट पहले से ही निर्धारित करने पर जोर दिया गया। नगर गौरव दिवस पर लोग अपने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित कर सकते हैं। 6 मई को आदि गुरू शंकराचार्य की जयंती पर होगा व्याख्यान कार्यक्रम नरसिंहपुर। आदि गुरू शंकराचार्य की जयंती पर 6 मई को सायं 5.30 बजे "आदि शंकराचार्य के दर्शन और सांस्कृतिक एकता" पर केन्द्रित व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष मप्र जनअभियान परिषद डॉ. जितेन्द्र जामदार करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष मप्र लोकसेवा आयोग व पूर्व कुलपति रानी दुर्गावती विवि जबलपुर प्रो. डॉ. एसपी गौतम होंगे। सारस्वत उदबोधन कांची कामकोटी पीठ श्रृंगेरी/ श्री विट्ठल आश्रम बरमान के स्वामी‍ विजेन्द्र सरस्वती का होगा। ग्राम बूढ़ी मवई में 14 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया नरसिंहपुर। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश के परिपालन में जिले के ग्राम बूढ़ी मवई में 14.25 एकड़ शासकीय भूमि से पुलिस एवं राजस्व विभाग के अमले द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। करेली में 6 मई को प्रोजेक्ट निदान का जनसमस्या निवारण शिविर होगा नरसिंहपुर। प्रोजेक्ट निदान के तहत शुक्रवार 6 मई को नगर पालिका परिषद करेली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा। इस नगरीय निकाय में वार्डवार नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी बनाये गये हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों में हुआ 350 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण नरसिंहपुर। मिशन चिरंजीवी अभियान के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में नरसिंहपुर, सांईखेड़ा, तेंदूखेड़ा, करेली व गोटेगांव ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरूवार को किया गया। उक्त शिविरों में आंगनबाड़ी केंद्रों के 350 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 87 बच्चे बीमारी से ग्रस्त पाये गये। शिविर में 61 बच्चों का उपचार कर उन्हें नि:शुल्क औषधियां दी गई। साथ ही 22 बच्चों को रेफर किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें