Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

: पीएम स्वनिधि योजना में ऋण मिलने से ओमप्रकाश कुशवाहा की समोसे- कचोड़ी की दुकान अच्छे से चल रही है

Aditi News Team

Tue, Apr 26, 2022
खुशियों की दास्तां नरसिंहपुर।जिले के करेली तहसील के ग्राम बारहाछोटा के श्री ओमप्रकाश कुशवाहा स्वयं की समोसे व कचोड़ी की दुकान को और आगे बढ़ाना चाहते थे। इसके लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने ओमप्रकाश कुशवाहा को सहारा दिया। उन्हें पहली बार बगैर ब्याज के 10 हजार रूपये का ऋण इस योजना में मिला।‍ ओमप्रकाश कहते हैं कि पीएम स्वनिधि योजना में मिले ऋण से उन्हें बहुत मदद मिली है। अब उनकी समोसे- कचोड़ी की दुकान अच्छे से चल रही है। दुकान अच्छे से चलने के कारण उन्हें परिवार के जीवन यापन में सहायता मिल रही है। ओमप्रकाश कुशवाहा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें