Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

: बुरहानपुर,जिला पंचायत सीईओ ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर <br>अधिकारियों को दिये आवशयक दिशा-निर्देश

Aditi News Team

Tue, Dec 1, 2020

ग्रामीण विभाग की पंचायतों में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन जानने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कैलाष वानखेडे़ ने भ्रमण कर जायजा लिया। वे ग्राम पंचायत बोरसर पहुंचे जहां पंचायत में उपस्थित राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा जिला प्रबंधक सरिता स्वामी से आजीविका हेतु संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। तत्पश्चात् श्री वानखेडे़ ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा विभिन्न निर्माण कार्यो की समीक्षा की। जिसमें कपिलधारा योजना अंतर्गत नलकूप स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
   उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन स्वच्छता परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्देशित किया कि स्वच्छता परिसर में पर्याप्त रोशनी हेतु बड़े वेंटिलेशन की जालियां लगाई जाए, साथ ही स्वच्छता हेतु दोनों साइड में सुंदरता हेतु वृक्षारोपण करवाना सुनिष्चित करें। इसके पश्चात कामधेनु गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री नाथ स्वयं सहायता समूह की महिला जो गौशाला संचालन का कार्य कर रही है, उन्हें निर्देशित किया कि गौशाला में प्राप्त गोबर का उचित निपटान हेतु नोडप की व्यवस्था ठीक नहीं है, इसे व्यवस्थित रूप से संचालित करें।  इसके अतिरिक्त चारागाह विकास हेतु गौशाला के समीप 8 एकड़ भूमि सामुदायिक चाराघा विकसित करें, गौशाला परिसर में उद्यानीकि विभाग से समन्वयक स्थापित कर फलदार पौधे लगाये जिससे कि गौषाला में स्वच्छता और सुंदरता बनी रहे।
  उन्होंने ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना अंतर्गत नवीन कार्य स्वीकृत करने हेतु निर्देश दिए। ग्राम में स्थित आंगनवाड़ी क्रमांक 1 और 2 जो भूतल एवं ऊपरी मंजिल पर अवस्थित है। ऊपर की मंजिल में संचालित आंगनवाड़ी क्रमांक 2 को तत्काल छोटे बच्चों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आंगनवाड़ी को स्कूल परिसर में स्थित अतिरिक्त कक्ष में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए, साथ ही रिक्त हुए भवन में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों की सुविधा हेतु वाचनालय 5 दिसम्बर तक प्रारंभ करवाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के सीईओ श्री के.के.खेडे़, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें