Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

: बैतूल,ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह का किया आकस्मिक निरीक्षण,पावर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के निर्देश

Aditi News Team

Tue, Dec 1, 2020

बैतूल। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मंगलवार को सारनी पहुंचे एवं उन्होंने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता (उत्पादन) श्री राजीव श्रीवास्तव सहित सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के अधिकारी मौजूद रहे।
    निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने वर्ष 2019-20 में पावर हाउस से संबंधित सिविल संधारण के रख-रखाव की जानकारी ली। साथ ही बांध क्षेत्र से जलकुंभी की सफाई के संबंध में जानकारी ली गई। श्री सिंह द्वारा एश पाइप लाइन की चोरी के संबंध में भी मुख्य अभियंता से जानकारी चाही गई। उन्होंने निर्देश दिए कि पावर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जाए एवं गेट से आने-जाने वालों पर कार्यालयीन समय की पाबंदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ठेका श्रमिकों को कम वेतन प्राप्ति संबंधी शिकायत पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत गृह क्रमांक-2 में साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता श्री राजीव श्रीवास्तव ने ऊर्जा मंत्री को सतपुड़ा पावर प्लांट की व्यवस्था के बारे में अवगत कराया।
 

Tags :

जरूरी खबरें