Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: विद्युत विभाग के साथ बैठक का आयोजन

Aditi News Team

Wed, Apr 27, 2022
गाडरवारा / माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्री एम ० के ० शर्मा के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा दिनांक 14.05.2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन माननीय द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा डॉ ० श्रीमति अंजली पारे की उपस्थिति में किया गया । उक्त बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरण नेशनल लोक अदालत में रखे जाने एवं अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण समझौते के आधार पर करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही विद्युत विभाग द्वlरा दी जा रही छूट के संबंध में व्यापक प्रचार - प्रसार किये जाने , अधिक से अधिक सूचना पत्र जारी किये जाने , तामील कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । उक्त बैठक में विद्युत विभाग से श्री सुभाष राय डी ० ई ० . एवं श्री सुधीर सोनी ए ० ई ० उपस्थित रहें ।

Tags :

जरूरी खबरें