Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

: विश्वकर्मा एवं पाठक की सेवानिवृति पर आँखे हुई नम 

Aditi News Team

Fri, Apr 1, 2022
विश्वकर्मा एवं पाठक की सेवानिवृति पर आँखे हुई नम गाडरवारा। विगत दिवस चीचली की एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला में शिक्षिका संध्या पाठक एवं ग्राम सीरेगांव के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल के शिक्षक ताराचंद विश्वकर्मा की सेवा अवधि पूर्ण होने पर सम्मान एवं विदाई कार्यक्रम चीचली एवं सीरेगांव में अलग अलग आयोजित किए गए । इन आयोजनों में प्रमुख रूप से विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए एस मसराम, प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, एम के चक्रवर्ती, कोमल वंशकार , बीआरसी डी के पटैल , समाजसेवी मुकेश बसेडिया, बीएसी अरुण दुबे, माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल, सतीश शर्मा ने सेवानिवृत हो रहे शिक्षको की कार्यशैली को सराहा। उक्त कार्यक्रमो में दोनों शिक्षको को उपहार, शाल, श्रीफल प्रदान , अभिनंदन पत्र भेंट किए गए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश सिरोठिया, लालजी प्रसाद बेलवंशी, माध्यमिक शिक्षक सत्यम ताम्रकार, जनशिक्षक संजय सोनी, संतोष कौरव , शिवदयाल साहू, राजेश कुशवाहा, राजेश कसेरा, लेखराम गौतम, दौलत पटेल, दिनेश गौड़, अमरवती श्रीवास, ज्योति सोनी, नेहा पटेल, अनीता तिवारी, रजनी कसेरा, उमा गुप्ता, अनीता पाठक, ममता सोनी इत्यादि शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं उपस्थित रही। चीचली में कार्यक्रम का सफल संचालन माध्यमिक शिक्षक सुनील सोनी तथा आभार प्रदर्शन राधारमण राय द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें