Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

: सागर,स्मार्ट सिटी सीईओ सिंह ने लाखा बंजारा झील प्रोजेक्ट का स्थल निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

Aditi News Team

Wed, Dec 2, 2020

सागर स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत ने मंगलवार को लाखा बंजारा लेक रिजनुएशन एण्ड लेक फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यो का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
   स्मार्ट सिटी सीईओ श्री सिंह ने कहा कि, लाखा बंजारा झील सागर शहर के हृदय के समान है। इसका कार्य तय समय सीमा में संपन्न करायें। उन्होंने लेक एजेंसी अस्वथ इन्फ्राटेक के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि भौतिक आवश्यकता अनुसार मशीनरी बढ़ाते रहें, ताकि झील का कार्य तेजी से किया जा सके। शीघ्र ही झील में मिलने वाले नालों की लेवलिंग कर नाला टेपिंग का कार्य भी प्रारंभ किया जाये।
   उल्लेखनीय है कि, एनवायरमेंटल सर्वे, आर्कियोलॉजिकल सर्वे, बाथमीट्रिक सर्वे आदि के पश्चात लाखा बंजारा लेक को ग्रेविटी माध्यम से खाली करने पर मोंगा बधान के पास का जो हिस्सा ड्राय हो चुका है वहां डीसिल्टिंग का कार्य लेक एजेंसी द्वारा प्रारंभ किया जा चुका है।झील के विकास कार्यों की पारदर्शिता बनाये रखने एवं सतत निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है। जिन्हें स्मार्ट सिटी कार्यालय में बने इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर में इंटीग्रेट किया गया है। इसके साथ ही पीएमसी के एक्सपर्ट, एसएससीएल अधिकारियों/इंजीनियरों द्वारा समय-समय पर स्थल निरीक्षण किया जा रहा है।
   निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी एई श्री पुष्पेंद्र द्विवेदी, एसई श्री गुल्शन देशमुख, पीएमसी टीम लीडर श्री आलोक चौबे, स्मार्ट सिटी प्रोग्रामर श्री अमृतांश मालवीय, ओए श्री प्रियांक श्रीवास्तव, ट्यूलिप इंटर्न इंजी. अभिजीत सिंह, लेक प्रोजेक्ट कंपनी अस्वत इन्फ्राटेक के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित एक्सपर्ट एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें