Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतो का निराकरण करें- कलेक्टर<br>मिलावटखोरों पर हो सख्ती से कार्रवाई

Aditi News Team

Mon, Nov 23, 2020

नरसिंहपुर, कलेक्टर वेद प्रकाश ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत विभागो में दर्ज शिकायतों का निराकरण संतुष्टि के साथ किया जाये, जिससे शिकायतकर्ता को समय पर लाभ पहुंचे। कलेक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक के दौरान चयनित विभागो की समीक्षा में विभागीय अधिकारियों को दिशा- निर्देश दे रहे थे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री केके भार्गव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
         बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मिलावट से मुक्ति अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाये, इसका अधिकारी विशेष रूप से ध्यान रखें। मिलावटखोरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाये एवं जांच- सेंपलिंग की संख्या बढ़ाई जाये। मिष्ठान, खाद्य पदार्थों, डेयरी प्रोडक्टस आदि की भी सतत रूप से जांच हो।
         बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लेवल- 1 से लेकर लेवल- 4 तक की शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर को राजस्व एवं सामान्य प्रशासन विभाग की लंबित शिकायतों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये। सीएम हेल्पलाइन में उन्होंने नगरीय निकाय, लोक स्वास्थ्य, संस्थागत वित्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, किसान कल्याण, सामाजिक न्याय, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग आदि की लंबित शिकायतों को यथाशीघ्र संतुष्टि के साथ निराकृत करने के निर्देश दिये। साथ ही आगामी समाधान ऑनलाइन दिसम्बर माह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, श्रम विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, ऊर्जा विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग की शिकायतों पर भी विशेष रूप से फोकस करने के निर्देश दिये।

Tags :

जरूरी खबरें