Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

म्यूल अकाउंट के माध्यम से अनाधिकृत लेनेदेन करने वाले दो आरोपी-विशाल कौरव एवं आलोक गुप्ता गिरफ्तार।

दिगम्बर जैन तारण तरण चैत्यालय जी में सुबह पूर्ण भक्तिभाव के साथ मन्दिर विधि की गई

राजभाषा सेवा में योगदान देने वाले साहित्यकारों का हुआ सम्मान

: हरदा-कलेक्टर ने मोक्षधाम एवं कचरा संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Mon, Nov 23, 2020

हरदा/कलेक्टर संजय गुप्ता के द्वारा खेड़ी महमूदाबाद स्थित मोक्षधाम का भ्रमण किया। उन्होंने मोक्ष धाम में उपलब्ध व्यवस्था एवं सुविधाओं का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु नगरपालिका के सीएमओ को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि व्यवस्था को देखने के लिए कमेटी का गठन होगा।  जन समुदाय  एवं दानदाताओं के द्वारा राशी का संग्रहण कर सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। मोक्ष धाम में जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हरदा शहर में पॉलिथीन बीनने वाले परिवारों के सदस्यों को  स्व सहायता समूह के माध्यम से जोड़कर उन्हें कचरा कार्य में प्रशिक्षित कर उनके आर्थिक विकास के कार्य किए जाएंगे। रिछारिया कचरा संग्रहण केंद्र पर आधुनिक कचरा संग्रहण केंद्र की संभावनाओं को देखते हुए कलेक्टर के द्वारा सीएमओ नगर पालिका हरदा को पुणे एवं अन्य शहरों के मॉडलों को जाकर देखने के निर्देश दिए गए।
           भ्रमण के दौरान एडीएम श्री जे.पी. सैयाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राम कुमार शर्मा, एसडीएम श्री श्यामेंद्र जायसवाल, सीएमओ नगर पालिका हरदा एवं नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें