Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट इटारसी टीम ने राउलकेला सेल को हराकर जीता हॉकी टूर्नामेंट

Aditi News Team

Sun, Jan 14, 2024
अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट इटारसी टीम ने राउलकेला सेल को हराकर जीता हॉकी टूर्नामेंट अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता इटारसी में आयोजित की गई।आज फाइनल राउलकेला सेल हॉकी टीम एवं इटारसी हॉकी टीम के मध्य खेला गया जिसमें इटारसी टीम 2 : 1 से विजेता रही एवं राउल केला सेल उपविजेता रही। आज का मैच बहुत ही आक्रामक रहा दोनों टीमों ने एक दूसरे के ऊपर काफी देर तक प्रहार किए दोनों टीमों को पर्याप्त पेनल्टी कार्नर भी मिले थे, परंतु वह गोल में कन्वर्ट 60 मिनिट तक नहीं हो पा रहा था, राहुल किला की टीम काफी यंग नजर आ रही थी एवं काफी अच्छा तालमेल दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच रहा, मैच के मैच के आखिरी 8 मिनट में दो गोल इटारसी टीम ने राउरकेला के ऊपर किये और राहुलकेला सेल टीम ने एक गोल इटारसी के ऊपर किया मैंच शुरू होने के पहले दोनों टीमों को अनुशासित रहते हुए मैदान के अंदर लाया गया, राष्ट्रीय गीत गया गया और अतिथियों से परिचय कराया गया आज के फाइनल मैच में खास बात यह देखने को मिली कि इतने दर्शक मौजूद थे कि दोनों तरफ गैलरी में बैठने के लिए जगह नहीं थी और काफी हुटिंग के साथ दोनों टीम का उत्साहवर्धन पूरे समय दर्शक करते रहे। इस प्रतियोगिता की सफलता का मुख्य श्रेय इटारसी हॉकी के अध्यक्ष मुख्य रूप से सचिव एवं समस्त शहर की समिति के सदस्य और इटारसी की हॉकी प्रेमी जनता को जाता है ऐसे टूर्नामेंट अगर पूरे मध्य प्रदेश में होते रहे तो मध्य प्रदेश की हॉकी की पहचान पूरे देश में होगी यह की "इटारसी हॉकी सचिव कन्हैया" जो पूर्व हॉकी खिलाड़ी है एव पूरी तरह हॉकी के लिए समर्पित है। यह अपने व्यापार को छोड़कर इटारसी मैं हॉकी खेल के विकास में ही अपना पूरा समय व्यतीत करते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें