Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

: Bhopal आयुष्मान कार्ड बनाने की गति बढ़ाई जाए - लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही

Aditi News Team

Mon, Dec 7, 2020

भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने समय-सीमा बैठक में नगर निगम, जिला पंचायत के साथ-साथ, महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने की गति को बढ़ाया जाए और लक्ष्य को पूर्ण किया जाए। जिले में 10 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाना है इसके लिए जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं और बीपीएल कार्डधारी और शासन की योजनाओं का लाभ लेने वाले व्यक्ति का कार्ड बनाने की पात्रता होती है। कलेक्ट्रेट में संपन्न बैठक में एडीएम श्री आशीष वशिष्ठ,  श्री उमराव मरावी, श्रीमती माया अवस्थी, नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।   कलेक्टर श्री लवानिया ने निर्देश दिए कि जिले के सभी ऐसे स्कूल जिनमें शौचालय बन चुके है उन सभी शौचालय में पानी उपलब्ध कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सूची पीएचई विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध कराए जिससे उन जगहों पर पानीं की व्यवस्थाएं कराई जा सके। पानी की व्यवस्था के लिए नल-जल योजना से इन सभी स्कूलों में कनेक्शन उपलब्ध कराए जाए।    खनिज विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जिले में जितने भी खनिज से संबंधित लीज नवीनीकरण के प्रकरण लंबित हैं उन सबके आवेदन प्राप्त कर उनका नवीनीकरण किया जाएगा और आवश्यक रॉयल्टी भी शासन के खाते में जमा कराई जाए। स्वच्छता अभियान की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि जिले में नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और प्रत्येक दिन का लाक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाए और शहरों में बाजार आदि क्षेत्रों की सफाई और कचरा उठाने की रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर किया जाए।

Tags :

जरूरी खबरें