Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान, नशा मुक्ति, जनचेतना को लेकर आयेजित की गयी साईकिल रैली,

Aditi News Team

Mon, May 27, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान, नशा मुक्ति, जनचेतना को लेकर आयेजित की गयी साईकिल रैली, सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं खदेडा https://youtu.be/lASxtBZiKpI?si=7K54gIiAVgWq2diy जिले को नशे से आजादी मुहिम के तहत समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जनचेतना अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत जिले में नशा मुक्ति, जन चेतना के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जावेगें एवं नशे के कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही की जावेगी। नशा मुक्ति जनचेतना अभियान के तहत, बच्चों द्वारा साईकिल रैली :- जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जनचेतना अभियान के तहत आज दिनांक 27.05.2024 को नरसिंहपुर नगर में प्रातः बच्चों द्वारा साईकिल रैली निकाली गयी एवं आमजनों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों एवं नशा मुथ्कत के संबंध में जागरूक किया गया है। साईकिल रैली के दौरान रक्षित निरीक्षक श्रीमति मनोरमा बघेल, निरीक्षक श्री रत्लनाकर हिग्वें, सूबेदार प्रियंक सराठिया, सूबेदार लाखन सिंह बघेल, सउनि तोमर, प्रधान आरक्षक रश्मि स्थापक एवं पुलिस लाईन एवं यातायात के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों को पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा स्वयं खदेडा :- नशा मुक्ति जनचेतना अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार विगत रात्रि को नरसिंहपुर नगर के औचक भ्रमण पर निकले एवं नगर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को स्वयं खदेडा गया साथ ही चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर झुन्ड बनाकर खडे होने वाले व्यक्तियों से पूछाताछ कर चेतावनी दी गयी। अभियान के दौरान नशा मुक्ति जनचेतना हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित किए जावेगें कार्यक्रम :- नशा मुक्ति जनचेतना अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नशे के खिलाफ सेमिनार, रैली, नुक्कड सभा, जागरूकता शिविर आदि कार्यक्रमों के साथ विशेष रूप से युवा वर्ग को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया एवं सभी प्रकार के नशे से दूर रहने हेतु समझाईस दी जावेगी।

Tags :

जरूरी खबरें