Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च 

Aditi News Team

Tue, Oct 10, 2023
प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च गाडरवारा। गत दिवस भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन का कार्यक्रम जारी होने के उपरांत आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के चलते एसडीएम एवं गाडरवारा विधानसभा हेतु रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग की टीम ने नगर के प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान कराने के साथ साथ चुनावी प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है। इस अवसर पर एसडीओपी रत्नेश मिश्रा,टीआई विक्रम रजक, नपा सीएमओ जयश्री चौहान, नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग का अमला साथ रहा।

Tags :

जरूरी खबरें