Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

म्यूल अकाउंट के माध्यम से अनाधिकृत लेनेदेन करने वाले दो आरोपी-विशाल कौरव एवं आलोक गुप्ता गिरफ्तार।

दिगम्बर जैन तारण तरण चैत्यालय जी में सुबह पूर्ण भक्तिभाव के साथ मन्दिर विधि की गई

राजभाषा सेवा में योगदान देने वाले साहित्यकारों का हुआ सम्मान

: गुरु हमारा सच्चा मित्र व मार्गदर्शक होता है,गुरु बिन जीवन शून्य और निरर्थक

Aditi News Team

Sat, Sep 6, 2025
गुरु हमारा सच्चा मित्र व मार्गदर्शक होता है,गुरु बिन जीवन शून्य और निरर्थक गाडरवारा । स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में प्रति वर्ष की भांति शिक्षक दिवस पर अशोक लूनावत पूर्व अध्यक्ष व व्यवसायी के मुख्य आतिथ्य में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें समस्त आचार्य परिवार का छात्र छात्राओं ने तिलक लगाकर उपहार और मिष्ठान भेंट किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में आसीन श्री लूनावत ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि आज का यह दिन शिक्षक और शिक्षा के महत्व और गुरु परम्परा को समझने का है ।व्यक्ति का जीवन वगैर गुरु के शून्य और निरर्थक है /आगे अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने अपने मार्ग दर्शन में कहा कि गुरु सर्वश्रेष्ठ सच्चा मित्र व मार्गदर्शक होता है जो ज्ञान का प्रकाश आलोकित कर हमारे जन्म को सार्थक बनाने का काम कर्ता है ।इस अवसर पर समिति के सचिव मुरली मालानी, सहसचिव नरेंद्र महाराजसिंह राय, कोषाध्यक्ष ओम काबरा, सदस्य अनूप जैन, अशोक मोलासरिया, अजय जैन उपस्थित रहे अनुराग लूनावत, ज्वेलर्स व अन्य सहयोगियों के लिए संस्था की ओर से हार्दिक आभार प्रगट किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें