Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीछई में "नमामि भारतम्" सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मर्यादा जहां है, वहीं ब्रह्म है; तीर्थ का कष्ट सहें, शिकायत नहीं :मुनि समतासागर जी

: साईंखेड़ा ब्लॉक में जन शिक्षा केंद्रों की बैठके आयोजित

Aditi News Team

Sat, Dec 9, 2023
साईंखेड़ा ब्लॉक में जन शिक्षा केंद्रों की बैठके आयोजित गाडरवारा । विगत दिवस विकासखंड साईंखेड़ा के समस्त जन शिक्षा केंद्रों में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ के प्रधानपाठको की समीक्षा बैठको का आयोजन किया गया। उक्त बैठकें बीआरसी गिरीश पटैल के मार्गदर्शन में जनशिक्षा केंद्रों साईंखेड़ा, बनवारी, आमगांव छोटा, पलोहाबड़ा, आदर्श व कन्या नवीन गाडरवारा में आयोजित हुई। बैठको को संबोधित करते हुए बीएसी संदीप स्थापक द्वारा एफएलएन कार्यक्रम एवं एटग्रेड पुस्तको की पढाई से जुड़ी समीक्षा की गई। बेठको में बीएसी योगेन्द्र झारिया द्वारा युडाइस कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बीएसी पवन राजोरिया द्वारा बैठकों में कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी की एफएलएन कार्यक्रम में होने वाली मॉनिटरिंग, अर्धवार्षिक परीक्षा के संबंध में होने वाली तैयारी, स्वयं सिद्धि चैट के माध्यम से प्रश्नोत्तरी हल कराना, टैबलेट एवं स्मार्ट क्लास का बहुउद्देशीय उपयोग, वार्षिक कार्य योजना, पीएम पोषण आहार संबंधित दैनिक एवं मासिक आईवीआरएस मैसेज, यू डाइस प्रोफाइल अपडेशन, चैंपियंस शिक्षक संबंधित विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए। उक्त बैठकों के आयोजन में समस्त जनशिक्षकों ने सहभागिता दी।

Tags :

जरूरी खबरें