Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

: गाडरवारा, नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया मतदान करने का संदेश 

Aditi News Team

Tue, Nov 7, 2023
नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया मतदान करने का संदेश https://youtu.be/vnEm4LDTzBY?si=tymAAnvwjxUeQiqp गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में विधानसभा निर्वाचन की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत छात्राओं ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत नुक्कड नाटक का प्रदर्शन कर मतदान करने का संदेश दिया। प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक के निर्देशन में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटक में बताया गया कि लोकतंत्र में मतदान जरूरी है। सभी मतदाता निर्भीक होकर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र के विकास में सहभागी बने। नुक्कड़ नाटक के दौरान छात्राओ ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो सहित अन्य जागरूकता संबंधी प्रेरक नारे लगाए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें