Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: नरसिंहपुर, कलेक्टर एवं एसपी ने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Sep 22, 2023
कलेक्टर एवं एसपी ने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण नरसिंहपुर 22 सितम्बर 2023. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफ़ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने शुक्रवार को नरसिंहपुर के मुशरान वन के समीप बनाये जा रहे कृत्रिम विसर्जन कुंड,बरमान कला एवं बरमान खुर्द के विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने विसर्जन की सभी व्यवस्थाओं को और अधिक चाक चौबंद बनाने व विसर्जन मार्ग की साफ़ सफ़ाई के पुख़्ता इंतज़ाम करने के लिए निर्देशित किया। अधिकारियों ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान विसर्जन कुंड के चारों ओर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था,घाटों के समीप पर्याप्त बेरिकेडिंग,तैराक,कंट्रोल रूम,होमगार्ड का बल,लाइफ जैकेट,बोट आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।प्रतिमा विसर्जन के लिए नावों का उपयोग नहीं किया जाए।विसर्जन प्रारंभ होने के पूर्व से लेकर विसर्जन समाप्ति तक स्थानीय अमला मुस्तैदी से मौजूद रहें। इसके लिए पृथक से अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जायें।

Tags :

जरूरी खबरें