Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: नरसिंहपुर ,विश्व डाक दिवस पर पोस्ट कार्ड लिखकर दिया मतदान का संदेश 

Aditi News Team

Mon, Oct 9, 2023
विश्व डाक दिवस पर पोस्ट कार्ड लिखकर दिया मतदान का संदेश जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दलीप कुमार के मार्गदर्शन में जिले की चारों विधानसभाओं के हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में विश्व डाक दिवस एवं राष्ट्रीय डाक दिवस पर मतदाता जागरूकता गतिविधि के अंतर्गत छात्र छात्राओं द्वारा पालकों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु पोस्ट कार्ड लिखकर मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता दी गई।नरसिंहपुर जिले को मतदान में नंबर वन बनाना है। उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में प्राचार्य जी एस पटेल द्वारा बच्चों को निष्पक्ष भाव से मतदान के प्रति जागरूक करने में सहयोग हेतु प्रेरित किया गया। एम एल बी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिहपुर में प्राचार्य श्रीमती आशा नेमा के द्वारा, शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय मुंगवानी प्राचार्य श्री फूलसिंह मेहरा द्वारा विद्यालय में छात्र छात्राओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता की गतिविधियां करवाई गई। जिले के हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में स्वीप प्लान की पोस्ट कार्ड गतिविधि छात्र छात्राओं द्वारा कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

Tags :

जरूरी खबरें