Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: गाडरवारा,स्थानीय न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Aditi News Team

Sat, May 11, 2024
स्थानीय न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन गाडरवारा ।  शनिवार को स्थानीय न्यायालय परिसर गाडरवारा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीशगण डॉ० श्रीमती अंजली पारे, श्री सूरज सिंह राठोड, श्रीमति आरती ढींगरा, श्री अश्विन परमार, श्री अजय सिंह यादव, श्री विनय सोनी, श्रीमति शाम्भवी सिंह, श्री यश शर्मा, अधिवक्तासंघ अध्यक्ष श्री डॉ० दिनेश चंद्र बुधौलिया, सचिव श्री बसंत तपा एवं विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ओझा एवं अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति में जिला न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा सिविल न्यायालय गाडरवारा में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। लोक अदालत में गठित 08 खण्डपीठों में कुल 07 मोटर दावा दुर्घटना प्रकरणों में राजीनामा के आधार पर 45,40,000/- रूपये के अवार्ड पारित हुए। इसके अलावा 25 विद्युत उर्जा से संबंधित न्यायालय में लंबित मामलों में तथा 11 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में सुलह समझौता के आधार पर निराकरण किया गया है। लोक अदालत की 08 खण्डपीठों द्वारा कुल 127 विभिन्न आपराधिक, मोटर दुर्घटना, विद्युत से संबंधित मामलों का निराकरण एक ही दिन में किया गया।इसके अलावा सम्पत्ति जल कर से संबंधित 25 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण नगर पालिका गाडरवारा द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें