Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: दिव्यांग बालक- बालिकाओं को आवासीय विद्यालय में प्रवेश के संबंध में

Aditi News Team

Thu, May 30, 2024
दिव्यांग बालक- बालिकाओं को आवासीय विद्यालय में प्रवेश के संबंध में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित शासकीय अस्थिबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परदेशीपुरा समाज कल्याण परिसर इंदौर में शारीरिक दिव्यांग बालक, बालिका को आवसीय विद्यालय में सत्र 2024- 25 के लिए प्रवेश प्रारंभ है। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 है। प्रवेश के लिए 6 वर्ष एवं अधिक आयु समूह के हो, उन्हें कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक शिक्षण दिया जायेगा।   उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नरसिंहपुर ने जिला शिक्षा अधिकारी व समस्त प्राचार्य नरसिंहपुर से कहा है कि वह संस्था में आस्थिबाधित दिव्यांग बालक, बालिका जो 6 वर्ष एवं अधिक आयु के हो एवं कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक संस्था में प्रवेश लेने के लिए प्रचार- प्रसार करवायें। जिससे अधिकाधिक अस्थिबाधित दिव्यांग बालक, बालिका प्रवेशित होकर नि:शुल्क आवासीय विद्यालय का लाभ ले सकें।   उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए आयु सीमा 6 वर्ष एवं अधिक (कक्षा अनुसार), शैक्षणिक योग्यता अंतिम उत्तीर्ण की अंकसूची की छायाप्रति, आय प्रमाणपत्र (तहसीलदार द्वारा जारी), दिव्यांगता का प्रमाण पत्र (कम से कम 40 प्रतिशत आवश्यक), दिव्यांगता दर्शाते हुए 6 फोटो, मप्र के मूल निवासी का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (डिजीटल), आधार कार्ड, समग्र सामाजिक सुरक्षा आईडी (एसएसएसएम आईडी), यूडीआयडी, बैंक खाता आधार से लिंक किया हुआ एवं जन्म प्रमाण पत्र आदि अर्हताए आवश्यक है। इसके अलावा इंदौर नगर निगम सीमा से बाहर निवास करने वाले बालकों को प्रवेश पश्चात छात्रावास सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। बालक दैनिक दिनचर्या एवं नित्यकर्म करने में सक्षम हो। बालक दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, मानसिक मंदता से ग्रसित न हो एवं किसी संक्रामक रोग से पीड़ित न हो और अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं. 0731- 2578033, मोबाइल नंबर- 94240-83286 पर संपर्क कर सकते है।  

Tags :

जरूरी खबरें