Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सर्चिंग अभियान एवं असमाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबारियों के विरूद्ध निरंतर की जा रही कार्यवाही

Aditi News Team

Mon, May 13, 2024
नरसिंहपुर जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हे उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सर्चिंग अभियान एवं असमाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबारियों के विरूद्ध निरंतर की जा रही कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने एवं अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जावे साथ ही सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जावे। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। 👉 *संवेदनशील क्षेत्र, होटल, लॉज एवं संदिग्ध व्यक्तियों चैकिंग :-* पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र, सार्वजनिक स्थानों, होटल, लॉज एवं धार्मिक स्थानों के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों के चैकिंग की जा रही है। 👉 *संपत्ति संबंधी अपराधों में जेल से रिहा हुए, जिला बदर की लगातार चैकिंग एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही :-* नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु ऐसे अपराधी जो जेल में निरूद्ध थे उनकी रिहाई उपरान्त उनकी निरंतर चैकिंग की जा रही है एवं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों जिला बदर के अनावेदकों को भी चेक किया जा रहा है। इसी प्रकार विगत तीन दिनों में जिले 134 व्यक्तियों के विरूद्ध 107, 116 जा.फौ., 15 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 जा.फौ. एवं 8 व्यक्तियों के विरूद्ध 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। 👉 *लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली :-* अभियान के तहत विगत तीन दिनों में जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत लंबे समय से फरार चल रहे 17 गिरफ्तारी वारंटों को तामील करने में सफलता प्राप्त हुयी है।

Tags :

जरूरी खबरें