Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: मेहरा समाज महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न,मानसिंह मेहरा जिला अध्यक्ष नरसिंहपुर ने ली शपथ 

Aditi News Team

Mon, Aug 18, 2025
मेहरा समाज महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न,मानसिंह मेहरा जिला अध्यक्ष नरसिंहपुर ने ली शपथ गाडरवारा l विगत दिवस राजवंश होटल गाडरवारा में आयोजित मेहरा समाज महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खेमराज झरिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एम के दास, प्रांतीय अध्यक्ष बाल दास दरिया एवं कमला बुआ उपस्थित रही l राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमराज झरिया के द्वारा मानसिंह मेहरा को जिला अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई l इसी के साथ अधिवक्ता गोपाल प्रसाद मेहरा ने उपाध्यक्ष, नारायण प्रसाद मेहरा महासचिव, नर्मदा प्रसाद मेहरा संयुक्त सचिव, दशरथ मेहरा कोषाध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी के परिवार सिंह मेहरा, हरीश मेहरा, पंचम मेहरा, अमित मेहरा, आकाश मेहरा, रेशम सिंह मेहरा आदि ने शपथ ली l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मानसीग मेहरा ने कहा कि समाज को भारत के संविधान द्वारा प्रदायअधिकारों के प्रति जागरूक करना है तथा मताधिकार का प्रयोग सही तरीके से करने के लिए भी तैयार करना है l खेमराज झारिया ने बताया की नरसिंहपुर जिले में मेहरा समाज की संख्या 235000 है यदि सही तरीके से मतदान करने लगे तो सभी राजनीतिक दल हमारी अपेक्षा नहीं कर पाएंगे l राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने भवन निर्माण के विषय में बताया l बाल दास डेहरिया ने कानूनी जानकारी प्रदान की l श्रीमती कमला बुआ ने महिलाओं को संगठन के साथ जुड़ने का आह्वान किया l कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष दशरथ डेहरिया ने आभार व्यक्त किया और सफल कार्यक्रम की बधाई दी l इस दौरान अनेकों सामाजिक बंधु उपस्थित रहे l

Tags :

जरूरी खबरें