: सिहोरा, पुलिस बल और लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति में हुई नोंक झोंक-
Fri, Jan 27, 2023
पुलिस बल और लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति में हुई नोंक झोंकसिहोरा । जिला की मांग करने वाले लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के लोगो को जब मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति नही मिली तो उन्होंने कुचैनी भवन में मुख्यमंत्री के प्रवेश के साथ ही जिला सिहोरा अबकी बार के पोस्टर लहराने शुरू कर दिए।अचानक हुए घटनाक्रम से पुलिस बस चकरा गया और भारी पुलिस बल ने जिला की मांग कर रहे सदस्यों को घेर लिया।नाराज सदस्य रोड़ पर पैदल चल पड़े।पुलिस प्रशासन की गाडियाँ उनके साथ रोड़ पर चलती रही।जब मुख्यमंत्री का काफिला वहाँ से चला गया तब जाकर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के सदस्य माने।यह अफरा तफरी 20 -30 मिनिट तक चलती रही। इस दौरान समिति के अनिल जैन,कृष्ण कुमार क़ुररिया,विकास दुबे,सुशील जैन,मोहन सोंधिया,मानस तिवारी,अमित बक्शी सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे।
सिहोरा से अनिल जैन
: गाडरवारा, गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी ध्वजारोहण राष्ट्र गान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Fri, Jan 27, 2023
गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी ध्वजारोहण राष्ट्र गान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजनगाडरवारा । शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज गाडरवारा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाला में ध्वजारोहण राष्ट्र गान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर शाला विकास समिति अध्यक्ष संजय राजोरिया पार्षद पूजा तिवारी smc अध्यक्ष पुष्पा जाटव ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया साथ ही विद्या की देवी माँ सरस्वती के प्राकटय दिवस पर सरस्वती पूजन अर्चना की कार्यक्रम का संचालन विनोद सोनी ने किया ।
: मातृ शक्ती ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
Fri, Jan 27, 2023
मातृ शक्ती ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवसगत दिवस अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति एवं मध्यप्रदेश जन अभियान से गठित नगर विकास प्रस्फुटन समिति के माध्यम से न्यू शिव नगर में वार्ड कि महिलाओं के साथ में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया एवं हमारी महिलाओं को रोजगार से संबंधित जानकारी एवं सभी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कार्यक्रम को रखा गया हमारे सम्मानीय जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश की कार्य समन्वयक कोकिला चतुर्वेदी जी एवं आशा सेंगर जी जो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष है और बबली जी एवं नवांकुर संस्था से राजकुमार जी सभी लोग उपस्थित हुए और हमारी बस्ती की महिला एवं किशोरी बालिका उपस्थित रहे लगभग 30 से 40 लोग उपस्थित रही इस बीच में रोजगार से संबंधित जानकारी दी साथ में अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्रीमती रेवती खांडेकर एवं कार्य समन्वयक लक्ष्मी मोरे सदस्य छोटेलाल खांडेकर आदित्य खांडेकर धर्म सिंह कोसले आदि उपस्थित रहे।